स्वास्थ्य

खाली पेट या सुबह के नाश्ते में कभी न करें इन 5 चीज़ों का सेवन, वर्ना पड़ेगा पछताना

सुबह के नाश्ते के साथ साथ ये जानना भी जरुरी है कि कौन सी वो चीजें है जो खाली पेट नहीं खानी चाहिए

सुबह का नाश्ता यानि की ब्रेकफास्ट एक अच्छे दिन की शुरुआत के लिए बेहद जरुरी होता है। जब हम सो कर उठते हैं तो हमारा पेट एकदम खाली होता है ऐसे में सुबह बहुत अच्छा और पोषण भरा नाश्ता करना चाहिए। बहुत से लोग सुबह बिना कुछ खाए पिए काम पर निकल जाते हैं और दिन भर थका हुआ महसूस करते हैं। सुबह के नाश्ते के साथ साथ ये जानना भी जरुरी है कि कौन सी वो चीजें है जो खाली पेट नहीं खानी चाहिए। जल्दबाजी के चक्कर में बहुत से लोग नाश्ते के नाम पर ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचाती है।

सलाद

अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए सलाद का सेवन बेहद जरुरी है, लेकिन इसे खाने का भी एक सही समय होता है। सलाद को हमेशा खाने से पहले या खाने के वक्त खाना अच्छा माना जाता है। वहीं अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले सलाद खा लेते हैं तो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह से सलाद खाना आपको फायदा नही देता बल्कि नुकसान पहुंचा देता है। खाली पेट सलाद खाने से आपको गैस हो सकती है और मन खराब लग सकता है।

खट्टे फल

फल ही एक ऐसी खाने की चीज है जिसमें आपको स्वाद के साथ साथ सेहत भी मिल जाती है। ये फल आपको ताकत देते हैं साथ ही आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। हालांकि संतरा, मौसंबी, नींबू और कीवी जैसे फल जो कि खट्टे होते हैं इनका सेवन ब्रेकफास्ट के समय नहीं करना चाहिए। इन्हें आप खाना खाने के बाद खा सकते हैं, लेकिन खाली पेट कभी ना खाएं इससे आपको पेट की समस्या हो सकती है।

केला

खट्टे फलों के अलावा केला भी एक ऐसा फल है जिसका सेवन आपको खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए। आपमें से बहुत से लोगों को इस बात पर हैरानी हो सकती है कि केला खाना क्यों गलत हो सकता है। केला अपने आप में पूर्ण आहार माना जाता है। दो केले आपका पेट काफी समय के लिए भर सकते हैं, लेकिन इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अगर आप सुबह खाली पेट ब्रेकफास्ट में सिर्फ केला खा लेते हैं तो इससे आपको उल्टी और बैचेनी जैसी समस्या हो सकती है।

ड्रिंक्स

सुबह के वक्त लोग खाने से ज्यादा कुछ हेल्दी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में बहुत से लोग कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं जो सही नहीं है। ऐसे ड्रिक्स को भूलकर भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे बचें क्योंकि ये ड्रिक्स पेट पर सीधा असर डालते हैं और आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टमाटर

बहुत से लोगों को टमाटर भी पसंद होता है और इसलिए वो सुबह सुबह टमाटर भी खा लेते हैं। आपको ये बात हैरान कर सकती है, लेकिन ये सच है। टमाटर सलाद के रुप में या लोग नमक लगाकर खाते हैं, लेकिन इसका सेवन भी खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपको कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। खाली पेट टमाटर खाने से आपको अल्सर जैसी बीमारी हो सकती है।

Back to top button