बॉलीवुड

मां बन गईं हैं बिपाशा बसु? न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आए करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा

कुछ समय पहले ही बिपाशा के मां बनने की अफवाह सामने आई थी और अब करण के गोद में बेबी देखकर फैंस हैरान हैं

बॉलीवुड के हॉट एंड सिजलिंग कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों की जन्मदिन, एनिवर्सिरी या वेकेशन सेलिब्रेट करती हुई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आ जाती हैं। हालांकि पिछले काफी समय से ये कपल सोशल मीडिया और खबरों से थोड़ा दूर था अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल करण और बिपाशा की एक नवजात बच्चे के साथ तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। बहुत से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और साथ ही कुछ लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये बच्चा किसका है?

बच्ची को गोद में लिए नजर आए बिपाशा-करण

बता दें कि करण औऱ बिपाशा की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उससे फैन हैरान भी हैं और खुश भीं। बहुत से लोग इस कपल को पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि करण एक न्यू बॉर्न बेबी के साथ नजर आ रहे हैं साथ ही बिपाशा भी उनके बगल में बैठी हैं। अगर आपको भी ऐसा ही लग रहा है कि करण और बिपाशा पैरेट्स बन गए हैं तो बता दें कि ऐसा नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

? It was so awesome meeting this gorgeous little angel today. Nivaya is the name. @vivanbhathena_official and @nikhilapalat you guys did well!! ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on


बहुत से लोगों सवाल कर रहे हैं कि क्या बिपाशा ने ही इस बच्ची को जन्म दिया है या इस कपल ने सेरोगेसी या अडॉप्शन के जरिए बच्ची की है? दरअसल ये बच्ची एक्टर विवान भटेना की है जिसे बिपाशा और करण ने गोद में लिया है। हेट स्टोरी 4 फेम एक्टर विवान के घर हाल ही में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसी नवजात बच्ची को गोद में लेकर करण और बिपाशा ने तस्वीरें खिंचवाई हैं।

सेट पर प्यार कर बैठे करण-बिपाशा

बता दें कि बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। करण के दो तलाक और बिपाशा के कई अफेयर के बाद ये शादी काफी चर्चा में आई थीं। दरअसल बिपाशा से प्यार में पड़ने के पहले करण जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके थे। दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था, लेकिन अनबन के कारण इस रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने साल भर के अंदर ही एक दूसरे से तलाक ले लिया। इससे पहले भी करण ने श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन वो रिश्ता दो साल से ज्यादा नहीं चला था।

दूसरी तरफ बिपाशा का नाम सबसे पहले डिनो मौर्या के साथ जुड़ा था। बिपाशा और डिनो के अफेयर के काफी चर्चे थे, लेकिन डिनो के खत्म करियर के साथ साथ ये रिश्ता भी खत्म हो गया। दूसरी तरफ बिपाशा जॉन के काफी करीब आ गईं। जॉन और बिपाशा का अफेयर करीब 9 साल तक चला। दोनों को बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल में से एक  माना जाता था। यहां तक की ये भी कहा जा रहा था कि बिपाशा और जॉन शादी कर लेंगे, लेकिन उससे पहले ही जॉन की उनकी पत्नी के साथ अफेयर की खबरें सामने आ गईं। जॉन और बिपाशा अलग हो गए।

मां बनने की उड़ी थी अफवाह

 

View this post on Instagram

 

Wedding Vibes ❤️ #monkeylove

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on


इसके बाद करण सिंह ग्रोवर को बिपाशा के साथ फिल्म अलोन में काम करने का मौका मिला। सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी में बिपाशा के एक्स डिनो भी शामिल हुए थे। उसके बाद से इस कपल की वेकेशन पिक और सेलिब्रेशन पिक सामने आने लगी थीं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि बिपाशा मां बनने वाली हैं, लेकिन बाद में इन खबरों को अफवाह बताया गया था। फिलहाल बिपाशा अपने पति के साथ अपनी शादीशूदा लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं और उनके साथ वक्त बीता रही हैं।

Back to top button