बॉलीवुड

डांसिंग Queen सपना चौधरी का नया वीडियो हुआ वायरल, वीडियो को मिले 58 लाख से अधिक लाइक्स

हरियाणा के दिल की धड़कन कही जाने वाली सपना चौधरी अक्सर अपने डांस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्हें अपने फैंस का मनोरंजन करने के साथ साथ उनका दिल जीतना भी अच्छे तरीके से आता है। सपना चौधरी हरियाणा की डांस क्वीन कही जाती हैं। उनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। बता दें कि जब सपना चौधरी स्टेज पर झूम झूमकर नाचती हैं तो उनके फैंस भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और उनके साथ खुद भी नाचने लगते हैं।सपना चौधरी के साथ उनके फैंस दिल खोलकर नाचते हैं। सपना अपने फैंस की सबसे चहेती डांसर हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही खूब वायरल होते हैं। इसी बीच सपना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर दिनों धूम मचा रहा है। आइये जानते हैं, इस वीडियो के बारे में विस्तार से…

वीडियो को मिले 58 लाख से अधिक लाइक्स


दरअसल. इस वीडियो में सपना ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर डांस करती हुई दिख रही हैं। गौरतलब हो कि सपना का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया में आने के कुछ ही घंटों बाद लाखों की संख्या में लाइक्स मिलने शुरू हो गए थे, जबकि अब तक इस वीडियो को 58 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। सपना के इस नए वीडियो को पहली बार सोनोटेक रागिनी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया था। आपको बता दें कि सपना चौधरी का कोई भी वीडियो हो उस वीडियो के व्यूज करोड़ों की संख्या में होते हैं। इस वीडियो से पहले उनका एक हरियाणवी सॉन्ग ‘सुल्फा सररार ठा गया’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

सपना के सेलिब्रिटी बनने के पीछे की कहानी

आज सपना चौधरी के सेलिब्रिटी बनने के पीछे की कहानी काफी लंबी है। बता दें कि सपना ने अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में हरियाणा के एक आर्केस्ट्रा टीम के साथ काम किया था। सपना आर्केस्ट्रा टीम के साथ जातीं थीं और वहां परफॉर्मेंस देती थीं। गौरतलब हो कि उन्होंने कैरियर की शुरूआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर किया। सपना चौधरी अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में हरियाणा के आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामों का हिस्सा बनती थीं। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के विभिन्न इलाकों में स्टेज डांस शुरू किया।

सपना के स्टेज डांस से उन्हें इतनी ख्याति मिली की, फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गौरतलब हो कि, सपना बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी अपने आप को स्थापित कर चुकी हैं। इतना ही नही अब तो सपना बॉलीवुड की तरफ भी रूख कर रही हैं और उन्होंने अब तक बॉलीवुड के कई फिल्मों में डांस भी किया है। आपको बता दें कि सपना न सिर्फ हरियाणवी बल्कि भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी अपने डांस से तहलका मचा चुकी हैं।

Back to top button