अध्यात्म

कुंभ में मंगल के गोचर से 12 राशियों पर पड़ेगा असर, खुल जाएगी इन राशियों के जातकों की किस्मत

मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह कहा जाता है और ये ग्रह अक्सर जातक के जीवन में परेशानियां लेकर आता है। इस ग्रह ने 4 मई को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जिसकी वजह से इस गोचर का बुरा असर कई राशियों पर पड़ा है। तो आइए जानते हैं कि 12 राशियों पर मंगल के गोचर का कैसा प्रभाव रहने वाला है।

मेष राशि

मंगल ने मेष राशि के 11वें भाव में गोचर किया है और ये गोचर इस राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। मंगल के इस परिवर्तन से नए अवसर प्रदान होंगे और कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।। साथ में ही धन में वृद्धि भी होगी। यानी कुल मिलाकर मंगल का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होने वाला है और इस राशि के लोगों को इससे केवल लाभ ही मिलने वाला है। हालांकि इस गोचर की वजह से मेष राशि के प्रेम संबंधी मामलों में कुछ परेशानी आ सकी है।

वृष राशि

मंगल ने वृष राशि के 10 वें भाव में गोचर किया है और इस गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी और अपनी मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत भी होगी। क्योंकि शत्रु आपको किसी ना किसी परेशानी में डाल सकते हैं।

मिथुन राशि

मंगल ने इस राशि के 9वें भाव में गोचर किया है। इस राशि के लोगों पर गोचर का असर अनुकूल ही रहेगा। मिथुन राशि के लोग अपनी सेहत का खासा ख्याल रखें। मिथुन राशि के लोगों को अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं किसी भी कार्य में कामयाब होने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि

इस राशि के 8वें भाव में मंगल का गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों को बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ में ही धन से जुड़ी दिक्कते भी आ सकती है। यानी इस गोचर से कर्क राशि के लोगों को शारीरिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के सातवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों के लिए ये गोचर अनुकूल नहीं होगा। सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है और परिवार के लोगों के साथ लड़ाई हो सकती है। हालांकि व्यापरियों को इस गोचर का लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

मंगल का गोचर इस राशि के छठे भाव में है। इस राशि के लिए ये गोचर सही साबित नहीं होने वाला है और कन्या राशि के लोगों को रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती है। हालांकि नौकरी करने वालों को इस गोचर का लाभ मिलेगा और तरक्की हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के पाचवें भाव में मंगल ने गोचर किया है और इस राशि के लोगों के लिए ये उत्तम रहने वाला है। तुल राशि के जातकों को परिवार का सुख मिलेगा। साथ में ही नौकरी में भी नए अवसर मिलेंगे, व्यापारियों पर इस गोचर का अच्छा असर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के चौथे भाव में ये गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों के लिए ये गोचर अच्छा साबित नहीं होने वाला है। इस राशि के लोगों को परिवार से तनाव मिल सकता है और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि

इस राशि के तीसरे भाव में मंगल ने गोचर किया है और इस गोचर का असर धनु राशि पर उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस गोचर से लाभ मिल सकता है और हर कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। इस राशि के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर भी इसका बुरा असर हो सकता है। इसलिए अपने दिनचर्या और खानपीन पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

मंगल का गोचर कुंभ राशि के प्रथम भाव में है और इस गोचर का अच्छा असर इस राशि के लोगों पर पड़ेगा। कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ सकता है। साथ में कार्य स्थल पर भी प्रगति होगी।

मीन राशि

मीन राशि के 12वें भाव में मगल का गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है और थोड़ा तनाव आ सकता है।

Back to top button