बॉलीवुड

किसी जन्नत से कम नहीं है प्रियंका-निक का US वाला घर, तस्वीरों में देखें खूबसूरती का नजारा

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों इस समय लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। लॉस एंजेलिस में अमेरिकी सिंगर निक जोनस का शानदार आलीशान बंगला है। बता दें कि निक और प्रियंका इस समय इसी बंगले में रह रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में आलीशान बंगले की खासियत बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इस बंगले की कीमत कितनी है? आइये जानते हैं निक और प्रियंका के इस बंगले के बारे में विस्तार से…

144 करोड़ के बंगले में रह रहे हैं निक-प्रियंका

दरअसल, इस बंगले की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी भारतीय रूपयों में इसकी गणना की जाए, तो 144 करोड़ रूपए के करीब होगा। यह पूरा बंगला 20 हजार स्कवॉयर फीट एरिया में फैला हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक और प्रियंका का ये आलीशान बंगला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजेलिस के करीब अन्सीनो नाम की जगह पर स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका के घर में सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके अलावा छत पर स्विमिंग पूल है। साथ ही मनोरंजन के लिए बंगले के अंदर ही मूवी थिएटर, रेस्टोरेंट, बार और बॉस्केटबॉल कोर्ट है।

प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं निक जोनास

गौरतलब हो कि लॉकडाउन के कारण इस समय निक और प्रियंका दोनों एक दूसरे को भरपूर टाइम दे रहे हैं और निक इन दिनों प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी थी। उन्होंने हाल ही में बताया है कि निक मुझे हर रोज 30-40 मिनट पियानो की ट्रेनिंग देते हैं। वहीं निक ने कहा था कि प्रियंका काफी म्यूजिकल हैं और उनका पहले म्यूजिकल कैरियर से कुछ हद तक संबंध भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने पहले गाने गाए हैं, लेकिन मैं एक अच्छा टीचर नहीं हूँ। बता दें कि प्रियंका इन दिनों निक जोनस के शो द वॉइस में उनकी मदद भी कर रही हैं। और प्रियंका अपने पति की मदद करके काफी खुश हैं और एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा हूं- निक

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में निक से पूछा गया था कि प्रियंका के साथ उनका क्वारंटीन कैसा जा रहा है? इस सवाल पर निक ने जवाब दिया था कि अभी हमारी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, सिर्फ 1.5 साल ही हुआ है और हम दोनों अपने अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में, मैं और प्री (प्रियंका) ज्यादा टाइम नहीं बिता पाते हैं, लेकिन इस समय हम एक दूसरे के सााथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और एक दूसरे को भरपूर टाइम दे रहे हैं।

इसके अलावा निक ने बताया कि मैं और प्री अक्सर मिलकर काम करते हैं। हम दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं। दिन में अपना काम करते हैं और फिर रात में हम साथ होते हैं, जो कि बहुत प्यारा है। निक ने कहा कि प्रियंका बेस्ट हैं और उनके साथ रहना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो क्रिश 4 में ऋतिक रोशन के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी।

देखिये तस्वीर

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

Back to top button