विशेष

सब से अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं यह 3 भारतीय खिलाड़ी, No.1 की दौलत है 870 करोड़ रुपये

सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूचि में जिसमें टॉप-3 तक भारतीय खिलाड़ी ही शामिल

भारत में क्रिकेट शौक से खेला भी जाता है और देखा भी जाता है। ये क्रिकेटर्स ना सिर्फ अपने खेल से देश का नाम रौशन करते हैं बल्कि अपने सपनों को भी जीते हैं। इन स्टार क्रिकेटरों की लाइफ-स्टाइल देखकर हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि इनकी कितनी कमाई होती होगी? साथ ही इन्हें पैसे कहां से मिलते हैं? आज के समय में बहुत से ऐसे स्टार क्रिकेटर हैं जो बहुत ही शानदार तरीके से जीते हैं। इस लिस्ट में टॉप 3 नाम तो भारतीय क्रिकेटर का ही है जो क्रिकेट की दुनिया में सबसे अमीर खिलाड़ी माने जाते हैं।

मैच के अलावा यहां से भी होती है कमाई

स्टार क्रिकेटरों का पैसा फीस और स्पॉन्सरशिप के जरिए मिलता है। भारत में क्रिकेट की दीवानगी है और यहां बहुत ही रोमांच का साथ ये खेल देखा जाता है। ऐसे में स्पॉन्सरशिप की कोई कमी नहीं होती और खिलाड़ियों को खूब पैसे मिलते हैं। हालांकि क्रिकेटर्स सिर्फ इसके बलबूते ही इतनी कमाई नहीं करते बल्कि उनकी कमाई का और भी जरिया होता है। भारत में क्रिकेट की इतनी धूम है कि जब भी कोई कंपनी इन स्टार्स क्रिकेटर से अपना एड कराती है तो इसके बदले उन्हें बड़ी रकम देती है।

अक्सर ये राशि करोड़ों- लाखों रुपए की होती है। किसी भी खिलाड़ी के लिए पैसे कमाने का ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है। इसके जरिए वो टीवी पर अपने स्टाइल के लिए भी पसंद किए जाते हैं। भारत में सचिन तेंदुलकर, धोनी, विराट कोहली, युवराज जैसे कई खिलाड़ी हैं जिनके एड्स आते हैं और लोग इन्हें पसंद भी करते हैं। जब ये खिलाड़ी किसी टूर पर नहीं होते या टूर्नामेंट्स नहीं खेलते तो एड्स साइन कर लेते हैं और करोड़ों रुपए कमाते हैं।

पुराने खिलाड़ियों में कपिल देव, सहवाग, सचिन, राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी भी एड्स के जरिए पैसा कमाया करते थे। अब विराट, धोनी, हार्दिक पांड्या जैसे स्टार क्रिकेटर एड्स के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। विराट और अनुष्का के मान्यवर या दूसरे रोमांटिक एड्स फैंस द्वारा और भी पसंद किए जाते हैं जिसके चलते इन्हें मोटी रकम मिलती है।

तीसरे नंबर पर विराट कोहली

अब अगर हम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट लेजेंड्स की बात करें तो भारतीय खिलाड़ी इसमें सबसे आगे हैं। दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर खिलाड़ी में 3 भारतीय क्रिकेटरों ने अपना कब्जा जमाया हुआ हैं। इसमें सबसे तीसरे पायदान पर हैं विराट कोहली। विराट की नेट इनकम लगभग 696 करोड़ के आस-पास हैं। विज्ञापन के मामले में कोहली सबसे आगे हैं। विराट कोलगेट, पेप्सी, मान्यवर, वॉल्वोवन, ऑडी जैसे कई ब्रांड को एंडोर्स करते हैं।

दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी

इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान मिस्टर कूल महेंद सिंह धोनी हैं। धोनी की कुल संपत्ति लगभग 840 करोड़ रुपए के आस पास है। धोनी रीबॉक, गोडैडी, टीवीएस मोटर्स, स्निकर्स, सोनी ब्राविया जैसे कई मंहगे ब्रांड के विज्ञापन में नजर आते हैं और करोड़ों में कमाई करते हैं।

सबसे अमीर खिलाड़ी हैं सचिन

सबसे अमीर भारती क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं जिनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपए के आस पास है। सचिन रेनॉल्ड्स, एडिडास, केनन, कोलगेट, एक्शन शूज, एयरटेल और ब्रिटेनिया जैसे कई एड कर चुके हैं जिसके जरिए उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग भी काफी अमीर हैं और उनकी नेट वर्थ करीब 492 करोड़ रुपए हैं। साथ ही ब्रायन लारा की कुल संपत्ति 454 करोड़ रुपए है जो उन्हें अमीर क्रिकेटरों में से एक बनाती हैं। बता दें कि ये इन क्रिकेटरों की अनुमानित संपत्ति हैं।

Back to top button