बॉलीवुड

सबकी लाडली नायरा पर टूटा दुखों का पहाड़, जिसे करती थीं सब से ज़्यादा प्यार उस ने छोड़ी दुनिया

लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का रोल प्ले करने वाली शिवांगी जोशी को पिछले दिनों एक गहरा सदमा लगा है। गौरतलब हो कि 18 मई को शिवांगी जोशी का जन्मदिन था और दुर्भाग्य से उसी दिन उनके दादाजी का निधन हो गया। शिवांगी को अपने दादाजी को खोने का काफी दुख है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने दादा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। कुछ तस्वरीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि दुर्भाग्यवश मैंने अपने दादाजी को अपने जन्मदिन के दिन ही खो दिया है।’  शिवांगी ने लिखा कि ईश्वर करे, मेरे दादाजी इस समय मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।’

दादाजी को बहुत चाहती थी शिवांगी

 

View this post on Instagram

 

FAMILY.. where life begins and love never ends.❤️

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस शिवांगी अपने दादाजी को प्यार से दादू बुलाती थीं। कहा जाता है कि शिवांगी अपनी हर बात दादाजी के साथ शेयर करती थीं। साथ ही अपने दादा जी की बहुत केयर भी करती थीं। शिवांगी के दादाजी अक्सर ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर सरप्राइज देने के लिए पहुँच जाते थे। बता दें कि अपने दादाजी को देखकर शिवांगी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता था। शिवांगी अक्सर अपने दादाजी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती थी।

बर्थडे के दिन फैंस को देने वाली थी सरप्राइज

मालूम हो कि शिवांगी अपने फैंस को बर्थडे के दिन ही कुछ सरप्राइज देने वाली थी। उन्होंने वादा किया था कि बर्थडे की शाम को लाइव चैट के जरिए वो अपने फैंस को कुछ खास बताएंगी। दादाजी के निधन के कुछ ही देर बाद शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा कि हैलो फ्रैंड्स…कुछ निजी कारणों की वजह से मैं आज लाइव नहीं रह पाउंगी। आई एम सॉरी और मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

‘अपने बर्थडे के दिन दादाजी को खो दिया ‘, इस बात का हमेशा दुख रहेगा

शिवांगी का जन्मदिन 18 मई को था, लॉकडाउन के कारण उन्होंने कोई पार्टी आयोजित नहीं की थी, इसलिए उनके दोस्तों ने उन्हें ऑनलाइन ही बधाई दी थी। शिवांगी घर में ही रहकर उन वीडियोज को देखकर काफी खुश थीं। बता दें कि शिवांगी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनकर केक काटा था और घरवालों ने भी शिवांगी को काफी स्पेशल गिफ्ट दिया। पूरा फैमिली बर्थडे मनाने में व्यस्त था, लेकिन इसी बीच उनके दादाजी का अचानक निधन हो गया। जश्न मातम में बदल गया। शिवांगी ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का दुख रहेगा कि मेरे बर्थडे के दिन दादाजी का निधन हो गया।

गौरतलब हो कि इस समय शिवांगी अपने फैमिली के साथ देहरादून में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो शिवांगी ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में पिछले चार सालों से काम कर रही हैं। इसी धारावाहिक की वजह से घर घर में फेमस हैं। इस धारावाहिक के अलावा उन्होंने बेगूसराय, बेइंतेहा, लव बाय चांस जैसे शो में भी काम किया है। अपने दमदार एक्टिंग की वजह से शिवांगी अब छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

Back to top button