राशिफल

अगर आपकी राशि है मेष तो इन लोगों से रहें सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

राशि चक्र में सबसे प्रमुख और सबसे पहले आने वाले मेष राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि उनके अंदर जन्म से ही लीडरशीप क्वालिटी काफी अच्छी होती है। ज्योतिषों के अनुसार, मेष राशि वाले उर्जावान, दयावान और काफी स्नेही होते हैं। वे काम को लेकर काफी ईमानदार और दृढ़ माने जाते हैं। बता दें कि मेष राशि वालों को असमानता कभी पसंद नहीं होती अगर उनके साथ असमान व्यवहार होता है, तो उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है, लेकिन आज हम मेष राशि वालों के गुण और अवगुण की बात नहीं करेंगे बल्कि आज हम ये जानेंगे कि मेष राशि के व्यक्तियों के लिए कौन से राशि के लोग अच्छे दोस्त होते हैं और कौन से राशि वाले दुश्मन। आइये जानते हैं, इस बारे में विस्तार से…

मेष राशि –  अपनी ही राशि वाले लोगों के साथ अच्छी संगत रहती है। ये संगत और अच्छी तब बन जाती है, जब मेष राशि के पुरूष और मेष राशि की महिला का मिलन होता है, लेकिन इस बारे में ज्योतिषों का कहना है कि ये जोड़ी फायदेमंद तभी होगी जब उन दोनों के नक्षत्र अलग अलग होंगे।

वृषभ राशि– इस राशि वाले लोगों का स्वामी शुक्र है और शुक्र बहुत शक्तिशाली होता है, जबकि मेष राशि का स्वामी मंगल होता है, मंगल भी शूरवीर और परम पराक्रमी कहा जाता है। ऐसे में इन दोनों राशि के बीच अगर संबंध बनता है, तो ये काफी शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन इन लोगों के बीच संबंध तभी बन सकता है, जब दोनों के बीच आपसी समझ हो।

मिथुन राशि– मिथुन राशि के लोग उर्जावान और काफी चतुर चालाक होते हैं।  इनके लिए एक बात कही जाती है कि इन्हें हंसमुख और खुशमिजाज स्वभाव के लोग काफी पसंद होते हैं। ऐसे में उन्हें मेष राशि के व्यक्तियों के हंसते हुए चेहरे जरूर पसंद आएंगे।

कर्क राशि– मेष और कर्क राशि के बीच जल्दी से आपसी संबंध नहीं बन पाते हैं। इनके बीच परस्पर अच्छा संबंध बनाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है।

सिंह राशि– सिंह राशि वाले लोगों की पार्टनरशिप मेष राशि के साथ अच्छी होती है, क्योंकि दोनों राशियों के स्वामी उग्र स्वभाव के होते हैं। कहा जाता है कि दोनों अग्नि तत्व की राशियां हैं इसलिए इनमें अच्छा संबंध होता है।

कन्या राशि– कन्या राशि के लोग जन्मजात शर्मीले होते हैं। हालांकि उनके बारे में कहा जाता है कि वो कभी अपने आदर्शों के साथ समझौता नहीं करते हैं। अगर मेष और कन्या राशि में साझेदारी होती है, तो ये अद्वितीय साझेदारी होगी।

तुला राशि– तुला और मेष राशि वालों के बीच समझौता अच्छा माना जाता है, क्योंकि तुला राशि वाले काफी प्रतिष्ठित और सम्मानित होते हैं।

वृश्चिक राशि– मेष और वृश्चिक राशि की साझेदारी अच्छी नहीं मानी जाती है। इन दो राशियों के बीच समझौता होना काफी मुश्किल समझा जाता है, क्योंकि वृश्चिक राशि के लोग थोड़े रहस्यमयी किस्म के होते हैं। अगर मेष राशि के लोग इनसे समझौता करने का प्रयास करेंगे तो उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसी साझेदारी आगे चलकर काफी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

धनु राशि– धनु और मेष राशि के लोगों का मिलन काफी शुभ माना जाता है। दोनों राशियों के गुण काफी मिलते जुलते हैं। धनु राशि के लोग भी उर्जा से भरपूर, जिज्ञासु प्रवृत्ति के और शानदार व्यक्तित्व वाले होते हैं।

मकर राशि– मकर राशि वाले लोग जल्दी से किसी को नहीं स्वीकारते हैं। इस राशि के लोग थोड़े शक्की किस्म के होते हैं। इसलिए मकर और मेष का मिलन काफी मुश्किल होता है। दोनों के बीच तभी साझेदारी हो सकती है, जब आपसी मतभेद दूर हो जाए।

कुंभ राशि– कुंभ और मेष का संबंध काफी अच्छा होता है। अगर दोनों राशियों का मिलन होता है, तो दोनों शानदार संबंध शेयर करते हैं। दोनों राशियों में काफी ऊंचा तालमेल होता है।

मीन राशि– मीन राशि वाले स्वभाव से काफी तेज होते हैं और यही कारण है कि मेष राशि वाले इन्हें समझ नहीं पाते हैं। अगर इन दो राशियों के बीच संबंध बनते हैं, तो उनकी जिंदगी काफी जटिलताओं से भर जाती है।

Back to top button