बॉलीवुड

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस, पूरे परिवार को किया गया क्वारंटाइन

कोरोना वायरस मुंबई शहर में बुरी तरह से फैल गया है और मुंबई शहर से कोरोना वायरस के रोज नए मामले सामने आ रहे हैंं। कोरोना वायरस फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के घरों तक भी पहुंच गया है और कोरोना वायरस ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के घर में भी दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और उनके परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रड्यूसर बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर के डोमेस्टिक हेल्प को कोरोना वायरस हो गया है। जिसके कारण जाह्नवी कपूर के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है।

इस बात की जानकारी खुद बोनी कपूर ने दी है और कहा है कि वो अपने बेटियों के साथ सुरक्षित हैं। प्रड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकड़्स घर में काम करने वाले शख्स चरण साहू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बोनी कपूर के अनुसार चरण साहू 16 मई से बीमार था। जिसके बाद से उसे छुट्टी पर भेज दिया गया था और उसे कोरोना की जांच करवाने को कहा गया था। चरण चाहू ने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया तो वो कोरोना वायरस से ग्रस्त पाया गया।

महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी का किया धन्यवाद

चरण बोनी कपूर के साथ उनके घर में ही रहता था और उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बोनी कपूर और उनके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बोनी कपूर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी सभी ठीक हैं। हममें से किसी में भी इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हम सब घर में है। इसके बारे में बीएमसी प्रशासन को जानकारी दी गई। हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं। हम बीएमसी और उनकी मेडिकल टीम द्वारा दिए गए निर्देशों और सलाह का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। हमें यकीन है कि जल्द ही चरण ठीक होकर घर लौट आएगा।

इन बॉलीवुड सितारों के घर भी पहुंच चुका है कोरोना

सबसे पहले कोरोना वायरस ने गायिका कनिका कपूर के घर में दस्तक दी थी और इस वायरस से कनिका कपूर ग्रस्त हो गई थी। दरअसल कोरोना वायरस लंदन से मुंबई वापस आई थी और मुंबई आने के बाद ये लखनऊ चली गई थी। लखनऊ जाने के बाद इनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए और जब इन्होंने अपनी कोरोना की जांच करवाई तो ये कोरोना से ग्रस्त पाई थी। कनिका के अलावा प्रड्यूसर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं ऐक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को भी कोरोना हो गया था।

20 हजार से ज्यादा लोग है ग्रस्त


कोरोना वायरस मुंबई शहर में कितनी बुरी तरह से फैल रहा है, इसका अंदाजा आप इसी चीज से लगा सकते हैं कि महज मुंबई शहर से ही कोरोना वायरस के 20 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कोरोना के मामले कम हो जाएं और ये वायरस जड़ से खत्म हो जाए।

Back to top button