अध्यात्म

शनि जयंती (22 मई) के दिन अपनी राशि के अनुसार कर दें ये उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे शनिदेव

शनि जयंती 22 मई को आ रही है और इस दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या भी है। शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करना फलदायक माना जाता है और शनि देव की पूजा करने से शनि दोष खत्म हो जाता है। इसलिए आप शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें और इन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करें। शनिदेव को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है, आप बस अपनी राशि के हिसाब से बताए गए उपाय इस दिन कर दें।

राशि के हिसाब से करें ये उपाय

मेष राशि

इस राशि के लोग शनि जयंती के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा एक साथ करें। इनकी पूजा करते समय शनिदेव के सामने एक तेल का दीपक भी जला दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग इस दिन दान करें और भूलकर भी अपने स्वार्थ के लिए किसी को नुकसान न पहुंचाएं। शनि जयंती के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप भी करें और काले रंग के वस्त्र ही धारण करें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करें और शनि देव को उड़द की दाल चढ़ाए। शनि देव की पूजा करने के बाद अपने माता-पिता को जरूर प्रमाण करें और उनका आशीर्वाद भी जरूर लें।

कर्क राशि

इस राशि के लोग राजा दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें और झूठ बोलने से बचें। साथ में शनिदेव के सामने एक सरसों के तेल का दीपक भी जला दें।

सिंह राशि

शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करें और उन्हें काले रंग के वस्त्र चढ़ाएं। इसी प्रकार से हनुमान जी की भी पूजा करें और हनुमान जी को भी चोला चढ़ाएं।

कन्या  राशि

कन्या राशि के लोग शनिदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करें और गरीब लोगों को काली चीज दान करें। साथ में ही गरीब लोगों को भोजन भी कराएं। इस राशि के लोग क्रोध कम किया करें और शांत रहा करें।

तुला राशि

जरूरमंद लोगों की मदद करें और शनिदेव की पूजा करते समय उनका अभिषेक सरसों के तेल से करें। अभिषेक करने के बाद शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक भी जाल दें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग शनिदेव को लोहे की वस्तु अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ में ही चींटियों को आटा भी डालें।

धनु राशि

शनिवार जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ की भी पूजा करें और पीपल के पेड़ पर जल और काले तिल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करें और शनि देव को काले तिल जरूर अर्पित करें। काले तिल अर्पित करने के साथ आप चाहें तो सरसों के दाने भी शनिदेव को अर्पित कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शनिदेव की उपासना करें और शनिदेव को काले रंग के वस्त्र चढ़ाएं। हो सके तो गरीब लोगों को भी वस्त्र दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक बजरंग बाण का पाठ करें और गरीबों की सेवा करें। इसके अलावा अनाज का दान भी करें। ये उपाय करने से शनि देव प्रसन्न हो जाएंगे और शनि दोष से आपकी रक्षा होगी।

ऊपर बताए गए उपायों के अलावा हर राशि के जातक ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप भी करें। साथ में ही इस दिन भोजन में तिल और तेल से बने व्यंजन भी खाएं और हनुमान नाम का भी जाप करें।

Back to top button