अध्यात्म

घोर संकट आने पर डरें नहीं, बस करें ये सरल टोटके, तुरंत टल जाएगा घोर संकट

कई बार जीवन में घोर संकट आ जाता है और घोर संकट आने से व्यक्ति बुरी तरह से परेशान हो जाता है। हालांकि घोर संकट के दौरान अगर नीचे बताए गए टोटकों को किया जाए तो घोर संकट का समय टल जाता है और इस दौरान कष्टों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

कैसे पता करें घोर संकट के बारे में

घोर संकट आने पर जीवन में किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। एक दम से बुरा वक्त शुरू हो जाता है और आर्थिक परेशानी आने लग जाती हैं। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यो की सेहत पर भी घोर संकट का बुरा असर पड़ता है। इसलिए घोर संकट आने पर इसे अनदेखा ना करें और नीचे बताए गए टोटकों को कर लें। ये टोटके करने से घोर संकट एकदम से टल जाएगा।

घोर संकट आने पर डरें नहीं, बस कर दें ये सरल टोटके

सिरहाने के पास रखें जल

घोर संकट आने पर अपने सिरहाने के पास एक जल का लोटा रख दें। एक लोटे में आप जल भर दें और उसके अंदर थोड़ा सा लाल चंदन मिला दें। फिर इस जल के पात्र को अपने सिरहाने के पास रख दें। सुबह उठकर इस जल को तुलसी के पौधे पर चढ़ा दें और पौधे के पास दीपक भी जला दें। ये उपाय आप लगातार 43 दिनों तक करें। ये उपाय करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी और घोर संकट टल जाएगा।

अगर आपकी सेहत सही नहीं रहे रही है तो आप सिरहाने के पास एक पानी का लोटा रखें दे और इस लोटे के अंदर दूध डाल दें। वहीं सुबह होने पर ये जल पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। ये उपाय करने से सेहत में सुधार आ जाएगा और आप एकदम सेहतमंद बन जाएंगे। साथ में ही तनावमुक्त भी हो जाएंगे।

दोनों कान छिदवाएं

हिन्दू धर्म में कान छिदवाना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इन्हें छिदवाने से राहु और केतु के बुरे प्रभाव का असर खत्म हो जाता है। इसलिए घोर संकट आने पर आप अपने कानों को भी छिंदवा सकते हैं।

माथे पर लगाएं तिलक

माथे पर चंदन का तिलक लगाने से भी बुरा समय जल्द ही खत्म हो जाता है। बुरा समय शुरू होने पर आप रोज सुबग उठकर पूजा  करें और पूजा पूरी होने के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगा दें। चंदन के तिलक में आप चाहें तो हल्दी भी मिला सकते हैं।

कंबल दान करें

काले रंग का कंबल दान करना भी शुभ फल देता है और कंबल का दान करने से भी घोर संकट को टाला जा सकता है। जीवन में जैसे ही घोर संकट शुरू हो तो आप एक काले रंग के कंबल का दान अपने नाम से कर दें। कंबल का दान करने से संकट टल जाएगा। आप चाहें तो कंबल के दान के साथ कपड़ों का दान भी कर सकते हैं या गरीबों को खाना भी खिला सकते हैं।

घोर संकट आने पर डरने की जगह ऊपर बताए गए लाल किताब के उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से संकट अपने आप ही टल जाएगा।।

Back to top button