स्वास्थ्य

बेहद ही काम की चीज है एलोवेरा जेल, इसकी मदद से घर पर ही बनाएं काजल और मॉइश्चराइजर

एलोवेरा त्वचा के लिए उत्तम माना जाता है और इसका प्रयोग करके आप आसानी से घर में काजल और मॉइश्चराइजर बना सकते हैं। एलोवेरा से बनाया गया काजल और मॉइश्चराइजर बेहद ही कारगर साबित होता है और ये एकदम नेचुरल होता है।

एलोवेरा का काजल

लगभग हर महिला अपनी आंखों को चमकाने के लिए काजल का प्रयोग करती हैं। काजल को आंखों के लिए उत्तम माना जाता है और इस लगाने से आंखे बेहद ही सुंदर हो जाती है। काजल को आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी भी सही बनीं रहती है। हालांकि बाजार में बिकने वाले कई काजल आंखों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। क्योंकि इन काजल के अंदर कैमिकल मिलाया जाता है। इसलिए आप बाजार में बिकने वाले इन काजल का प्रयोग करने से बचें और अपने आंखों के लिए नैचुरल काजल का प्रयोग ही करें। बाजार में कई कंपनियों की और से नेचुरल काजल बेचे जाते हैं और इन काजल को लगाना आंखों के लिए उत्तम होता है। वहीं आप चाहें तो खुद से भी घर में काजल बना सकते हैं। काजल बनाने की विधि बेहद ही सरल होती है और काजाल बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं होती है।

तो आइए जाते हैं काजल बनाने की विधि

काजल बनाने के लिए आपको एलोवेरा जल और बादाम की जरूरत पड़ेगी। काजल तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा लेकर उसका जेल निकाल लें। इस जेल को सावधानी के साथ निकालें इस बात का ध्यान रखें कि इस जेल में पत्तों का पीला पदार्थ ना हो। दरअसल जब एलोवेरा का पत्ता घिसा जाता है और उससे जेल निकाला जाता है, तो उसमे पीले रंग का पदार्थ भी निकलता है, जो कि सही नहीं होता है। इसलिए जेल निकालते समय इस चीज का ध्यान रखें कि जेल में ये पदार्थ मिले नहीं।

 

जेल निकालने के बाद आप एक दीया लें और उस दिये के अंदर घी डाल दें। इस दीये को जला दें और इसके अंदर बादाम को डाल दें। बादाम को आप अच्छे से भूने ले जब तक ये काला ना हो जाएं। जब बादाम अच्छे से भून जाए और इसका काला पाउडर बन जाए तो उसमें एलोवेरा जेल मिला दें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और एक डिब्बी में बंद कर लें। नेचुरल काजल बनकर तैयार है और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काजल बच्चों के लिए भी एकदम अच्छा है।

एलोवेरा का मॉइश्चराइजर

नारियल के तेल को आप पिघला लें। उसके बाद तेल के अंदर चार चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें और इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इन्हें मिक्स करने के बाद इसके अंदर बादाम के तेल की थोड़ी सी बूंदे मिल दें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और जब ये मिल जाए तो इसे के डिब्बे के अंदर बंद कर दें। मॉइश्चराइजर बनकर तैयार है। आप इसका प्रयोग रोज करें। इसके अंदर बादाम का तेल होता है, जो कि त्वचा के लिए उत्तम होता है और चेहरे की रंगत को निखार देता है।

आप एलोवेरा की मदद से ये दोनों चीजे जरूर बनाकर देखें।

Back to top button