अध्यात्म

मरने से पहले अगर पास रख दी जाएं ये चीजें, तो यमराज नहीं देते दंड, सुखदायक होता है अगला जन्म

गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़ी कई तरह की चीजों का उल्लेख किया गया है। मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है इसका जिक्र भी इस पुराण में किया गया है। इस पुराण के अनुसार व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर मरने के बाद फल भोगना पड़ता है। जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन लोगों को मरने के बाद अच्छा ही फल मिलता है और अगला जीवन बेहद ही सुखों से भरा होता है। इसी तरह से बुरे कर्म करने पर अगला जन्म कष्टों से भरा होता है और केवल बुरे फल ही मिलते हैं।

इस तरह से बचें बुरे कर्मों से

 

बुरे कर्मों के फल को भोगने से कैसे बचा जा सके, इसका रास्ता भी गरुड़ पुराण में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार अगर मरने से पहले व्यक्ति के सिरहाने के नीचे 4 खास सामग्री रख दी जाए तो यमराज भी उसको प्रणाम करते हैं और दंड नहीं देते हैं। साथ में ही अगला जन्म सुखों से भर जाता है। तो आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी चीजे हैं, जो आपको बुरे कर्मों से निजात दिला सकती हैं।

तुलसी का पत्ता

 

तुलसी को बेहद ही पवित्र माना गया है और गरुड़ पुराण के अनुसार अगर मरते समय व्यक्ति के सिर के पास तुलसी का पत्ता रख दिया जाए तो उस व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है। आप चाहें तो मरने वाले व्यक्ति के माथे के ऊपर भी तुलसी का पत्ता रख सकते हैं।

गंगाजल

 

गंगाजल को भी बेहद ही पवित्र माना जाता है और आत्मा त्यागने वाले व्यक्ति के पास अगर इसे रखा जाए तो उस व्यक्ति को स्वर्ग लोक मिलता है। इसके अलावा मरते हुए व्यक्ति के मुंह में गंगा जल डालना भी शुभ माना जाता है और ऐसा करने से शरीर को त्यागने के बाद व्यक्ति को यमलोग में दंड नहीं दिया जाता है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति शरीर त्यागे तो उसके पास गंगाजल रख दें और कुछ गंगाजल उसे पीला भी दें।

धर्मग्रंथ

 

जीवन के आखिरी पलों में धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से मुनिष्य को मुक्ति मिल जाती है और पुनर्जन्म में उसे अच्छा जीवन प्राप्त होता है। इसलिए मरने से पहले व्यक्ति के पास धार्मिक ग्रंथ को रख दें और हो सके तो उसे ग्रंथ पढकर भी सुना दें। श्री भागवत या अन्य धर्मिक ग्रंथों को व्यक्ति के सिरहाने के पास रखने से उसकी आत्मा को मुक्ति भी मिल जाती है।

भगवान की फोटो

प्राण त्यागने वाले व्यक्ति के पास भगवान की फोटो भी जरूर रख दें। सिरहाने के पास भगवान की फोटो रखने से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है और उसकी आत्मा शांत रहती है। इतना ही नहीं मरते समय उसके दिमाग में केवल अच्छे विचार ही आते हैं। इसलिए जब भी कोई इंसान अपने प्राण त्याग रहा हो तो उसके पास भगवान की फोटो रख दें।

गरुड़ पुराण के अनुसार ऊपर बताई गई चीजों को व्यक्ति के सिरहाने के पास रखने से उसकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती है और उसे अगले जन्म में हर वो सुख मिलता है जिसकी वो कामना करता है। इसलिए आप इन चीजों को प्राण त्यागने वाले व्यक्ति के पास जरूर रख दें।

Back to top button