बॉलीवुड

PM मोदी को भगवान राम समझती हैं रामायण की सीता, तो इसे रावण बता डाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में तालाबंदी की गई है। यह तालाबंदी 25 मार्च से जारी है। लॉकडाउन के साथ साथ राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर पौराणिक और धार्मिक धारावाहिकों की बाढ़ सी आ गई।  इसी में से एक था- रामायण। रामायण को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और रामायण ने टेलीविजन इतिहास में टीआरपी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। लॉकडाउन के दौरान रामायण खूब देखा गया और सरकार द्वारा सीरियल को प्रसारित करने का फैसला भी सफल रहा।

अरूण गोविल दीपिका चिखलिया रातों रात हुए स्टार

रामायण तो अब खत्म हो चुका है, लेकिन इस सीरियल के कलाकार अब भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सीरियल में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल व दीपिका चिखलिया रातों रात स्टार हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने हाल ही में अपने फैंस और फॉलोअर्स को शुक्रिया किया था, क्योंकि रामायण के पुनः प्रसारण के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। यही वजह है कि लोग दीपिका को सोशल मीडिया पर खोजकर उन्हें फॉलो करने लगे।

पीएम मोदी आज के राम- दीपिका चिखलिया

इसी बीच दीपिका चिखलिया ने एक बयान दिया है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल फिलहाल ही दीपिका का एक इंटरव्यू हुआ था, इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे थे। इंटरव्यू में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को राम कह दिया। इस वजह से दीपिका अब सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं।

गौरतलब हो कि बीबीसी से इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा कि, ‘आज के समय के राम पीएम मोदी हैं।’ दीपिका ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा अच्छे काम करने की कोशिश करते हैं, इसलिए वर्तमान समय में राम का उदाहरण उनके अलावा कोई और हो ही नहीं सकता। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने न सिर्फ राम बल्कि रावण के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय का रावण सिर्फ लालच ही है, क्योंकि लालच की वजह से ही इंसान गलत काम करने लगता है और अगर लालच ही न हो, तो इंसान कभी गलत काम नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पीएम मोदी को राम का दर्जा देकर दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया में सनसनी पैदा कर दी है। इस समय सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की चर्चा जोरों शोरों से की जा रही है। इस बयान पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अधिकतर यूजर्स दीपिका के इस बयान का समर्थन कर रहे हैं। एक ने दीपिका के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सचमुच राम का प्रतीक हैं, जबकि एक दूसरे यूजर्स ने कमेंट किया कि, दीपिका मैम बिल्कुल ठीक कहती हैं मोदी वर्तमान के राम हैं। दीपिका के इस बयान पर ऐसे लाखों कमेंट्स आ रहे हैं।

दीपिका बनेंगी सरोजिनी नायडू

दीपिका चिखलिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म सरोजिनी है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में दीपिका सरोजिनी नायडू का रोल निभाएंगी। इन दिनों दीपिका अपने आने वाली फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।

Back to top button