बॉलीवुड

46 साल की मलाइका को धोखा दे रहे हैं अर्जुन कपूर?, सामने आई बड़ी वजह

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक अर्जुन और मलाइका काफी लंबे टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर सभी को बता चुके हैं। साथ ही मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिससे लग रहा है कि कहीं वे मलाइका को चीट तो नहीं कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि आखिर अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या किया है?

दरअसल, कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर करण जौहर के रिएलिटी शो व्हाट द लव में गए थे।  बता दें कि इस शो में कॉमनर्स को किसी सेलिब्रिटी के साथ डेट पर जाने का चांस मिलता है। ऐसे में कॉमनर्स के पास मौका होता है कि वो खुद के पर्सनैलिटी को थोड़ा ठीक कर लें।

पहली ब्लाइंड डेट बहुत मजेदार थी- अर्जुन


अर्जुन कपूर ने इस शो के अनुभव को हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में साझा किया था। उन्होंने कहा था कि व्हाट द लव में मेरी पहली ब्लाइंड डेट थी। उन्होंने इस अनुभव को काफी अच्छा बताया और कहा कि जब से मैं एक एक्टर बना हूँ तब से यह मेरी पहली डेट थी और ये बहुत मजेदार रही।

आशी फिल्मी लड़की है- अर्जुन


अर्जुन बताते हैं कि शो में पहले तो मैं कॉन्फिडेंट नहीं था और थोड़ा नर्वस हो रहा था, लेकिन बाद में ठीक होता चल गया, क्योंकि आशी एक बहुत ही मजेदार लड़की है। अर्जुन ने आशी के बारे में बताया कि आशी काफी फिल्मी लड़की है। साथ ही थोड़ी नादान भी और उसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है। अर्जुन ने कहा कि आशी के कई रंग और परते हैं।

अपने डेट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आशी के साथ ब्लाइंड डेट वाकई काफी यादगार रही। अर्जुन ने कहा कि हम दोनों ने अपने ब्लाइंड डेट को काफी इन्जॉय किया और इस दौरान पिज्जा का आनंद लेते हुए हम दोनों ने खूब बातें भी की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट द लव के होस्ट करण जौहर हैं और वो इस शो के जरिए सिंगल लोगों की मदद करते हैं, ताकि अगर कोई अपने लिए सच्चे प्यार की तलाश में है, तो वो सही रास्ते पर चले।

अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन के करीब आई थी मलाइका


गौरतलब हो कि मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान को तलाक दे दिया था। इसके बाद मलाइका की नजदीकियां अर्जून कपूर के साथ बढ़ने लगी। बता दें कि अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को मीडिया के सामने भी कबूल किया है। वे स्पष्ट कहते हैं कि मलाइका के साथ वो काफी सहज हैं। न सिर्फ अर्जुन बल्कि मलाइका भी इस बात को कबूल कर चुकी हैं कि वो अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वरीरें वायरल होती रहती हैं।

अर्जुन मलाइका की जोड़ी को अक्सर आउटिंग पर साथ देखा जा सकता है। कभी डिनर पर तो कभी किसी समारोह में दोनों एक साथ नजर आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। और 19 साल बाद 2017 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान है, जिसकी उम्र 17 साल है। एक तरफ जहां मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं तो दूसरी तरफ अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Back to top button