स्वास्थ्य

दूध में इलाइची मिलाकर पीने से होते हैं ये फायदे, कोसों दूर रहती हैं ये बीमारियां

कोरोना संकट की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग इतने दबाव में आ गए हैं कि वे अपने खाने-पीने का ठीक तरीके से ख्याल नहीं रखते हैं। इस वजह से लोगों की सेहत बिगड़ने लगती है। गंभीर बीमारियों की चपेट में वे आने लगते हैं। बीमारियों का शिकार होने से बचने के लिए यह बहुत ही जरूरी है कि डाइट संबंधी आदतों पर वे विशेष ध्यान दें। सेहतमंद बने रहने के लिए कहा जाता है कि दूध पीना बहुत ही आवश्यक है, मगर दूध में यदि आप इलायची मिलाकर पीते हैं तो कई तरह की बीमारियों से यह आपका बचाव कर सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इलायची वाला दूध पीने से किस तरीके से आपको लाभ मिल सकते हैं।

ताकतवर होती हैं हड्डियां

दूध हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। कैल्शियम की मात्रा इसमें अधिक होती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। वहीं, इलायची में जो कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है, दूध में इसे मिला देने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। यही वजह है कि बुजुर्ग लोगों को तो विशेष तौर पर दूध में इलायची मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

मजबूत होती है पाचन क्रिया

फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा इलायची और दूध दोनों में होती है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फाइबर की अहम भूमिका होती है। शरीर में पाचन में फाइबर पोषक तत्व के रूप में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगों के पेट में भोजन ठीक तरीके से नहीं पच पाता है, ऐसे लोगों को दूध और इलायची का सेवन भोजन करने के बाद जरूर करना चाहिए। पाचन क्रिया इससे सही तरीके से काम करती है और पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारियों से आपका बचाव होता रहता है।

ठीक हो जाते हैं मुंह के छाले

कई लोग मुंह के छालों की वजह से हमेशा परेशान दिखते हैं। मुंह के छाले आमतौर पर इसलिए होते हैं, क्योंकि पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता है। इलायची में ऐसे विशेष गुण मौजूद होते हैं, जो पेट को तो साफ करते ही हैं, साथ में पेट के छालों को ठीक भी कर देते हैं। दूध और इलायची का सेवन यदि एक साथ मिलाकर किया जाए तो इससे मुंह के छालों की समस्या दूर हो जाती है।

नियंत्रण में रहता है ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना बहुत ही जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिल संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां जैसे कि स्ट्रोक और हार्टअटैक आदि का खतरा हमेशा बना रहता है। इन सब की आशंका से बचे रहने के लिए दूध और इलायची मिलाकर पीना बहुत ही जरूरी माना जाता है। मैग्नीशियम दूध और इलायची दोनों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम तो करता ही है, साथ में ब्लड प्रेशर को यह संतुलित बना देता है, जिससे कि आपका शरीर सुचारू तरीके से काम करता है।

पढ़ें मां ने PM से मांगी मदद, कहा- बच्चे के लिए चाहिए ऊंटनी का दूध, आगे जो हुआ वो बेहद रोचक है

Back to top button