दिलचस्प

लक्ष्मण के पीछे खड़े सिपाही ने जब किया गरबा तो लोग लेने लगे मजे, वायरल हो रहा ये युद्ध सीन

कोरोना संकट की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर नब्बे के दशक के कई शो का दोबारा प्रसारण किया गया है। रामानंद सागर के निर्देशन में बना धार्मिक शो रामायण भी इन्हीं में से एक रहा है। रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला है। जिस तरीके से नब्बे के दशक में रामायण के दीवाने दर्शक हो गए थे, वैसी ही दीवानगी दर्शकों के बीच इस बार भी देखने को मिली है।

रामायण के दोबारा प्रसारण से लोगों को पुराने दिनों की याद आ गई है। यही वजह रही कि जबरदस्त TRP भी रामायण ने हासिल कर ली। दूरदर्शन के मुताबिक इस शो ने तो दुनिया भर में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। एक बार फिर से अब रामायण चर्चा में है। जी हां, रामायण का एक युद्ध सीन इन दिनों जबरदस्त वायरल होता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया इसे लेकर तरह-तरह के मीम नजर आ रहे हैं। इसी तरह के एक मीम को टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा की ओर से भी शेयर किया गया है।

रामायण के युद्ध के एक सीन में कई सिपाही लक्ष्मण के पीछे जंग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी में से एक सिपाही इस तरीके से तलवार चला रहा है कि लोगों को वह गरबा करने जैसा दिख रहा है। यही वजह है कि इस युद्ध के बैकग्राउंड में Chogada Tara गाना लगाकर लोगों ने इसका मीम भी बना डाला है। रामायण के युद्ध सीन के एक इसी तरह के मीम को टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है।

करणवीर बोहरा की ओर से दो मीम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए हैं। मीम में रामायण का जो युद्ध का दृश्य है, उसे एडिट कर दिया गया है। बैकग्राउंड में इसके Chogada Tara गाने को सेट कर दिया गया है। फिर इस सिपाही को जूम किया गया है। इसमें लिखा गया है कि आपको जब अपने काम के सही पैसे नहीं मिल रहे हों। करणवीर बोहरा ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा है कि यह पोस्ट तो मुझे करना ही था। हम यह मान रहे थे कि युद्ध का क्या गजब का दृश्य इन्होंने तैयार किया है। बिल्कुल गेम ऑफ थ्रोन की तरह।

 

View this post on Instagram

 

I had to post this ???? and we used to think, what an epic war they created, just like @gameofthrones

A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on


इसके अलावा भी सोशल मीडिया में रामायण के इस दृश्य पर कई मीम वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। रामायण की यदि बात की जाए तो इस टीवी धारावाहिक को लोगों ने जबरदस्त पसंद किया है। दोबारा जब टीवी पर इसका प्रसारण हुआ तो यह सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला शो भी बन गया। इस शो से जुड़े हुए पुराने किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। शो में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में जानने के लिए भी दर्शक उत्सुक दिखे हैं।

पढ़ें रामायण: जब राम-सीता के मिलन वाले सीन में डॉगी बन गया था विलेन, करने पड़े थे 7 रीटेक

Back to top button