बॉलीवुड

ऋषि कपूर को भुला नहीं पा रहे अनिल कपूर, रणबीर-सोनम के साथ शेयर की ये अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिर भी एक जिंदादिल एक्टर और इंसान के तौर पर पहचाने जाने वाले ऋषि कपूर के जाने के गम में अभी भी बहुत से लोग डूबे हैं। मुंबई में ऋषि कपूर की तेरहवीं की बैठक बीते मंगलवार को हुई। इसमें कई लोग शामिल हुए थे। अनिल कपूर ने बीते बुधवार को ऋषि कपूर और अपने लिए उस बहुत ही खास दिन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इन दोनों ही पिताओं के लिए सबसे गौरवमयी क्षण था।

अनिल कपूर की ओर से फिल्म सांवरिया के लॉन्च के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें अपने बच्चों सोनम कपूर और रणबीर कपूर के साथ वे और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। उन दिनों की तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि जेम्स को याद कर रहा हूं। रणबीर और सोनम के करियर के लांच किए जाने का यह पल नीतू और ऋषि के साथ शेयर करना मेरे जीवन के सबसे खुशनुमा यादों में से एक है और रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

Remembering James…. Sharing the launch of Sonam and Ranbir’s careers with Neetu and Rishi is one of the happiest memories of my life…

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on


अनिल कपूर की ओर से जो यह पोस्ट किया गया है, इसमें तीन फोटो शामिल हैं। पहले फोटो में अनिल कपूर नीतू के साथ, जबकि ऋषि कपूर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के साथ खड़े दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर कपूर के साथ ऋषि कपूर और सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

‘सांवरिया’ जो कि वर्ष 2007 में आई थी, इसी फिल्म से ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। दोनों स्टार किड्स को बॉलीवुड में इसी फिल्म ने लांच किया था। वैसे, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा नहीं चल पाई थी। फिर भी इन दोनों ही कलाकारों ने बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के लिए अपने कदम रख दिए थे। फिल्म के एक गाने में रणबीर कपूर ने इस दौरान अपने टॉवल को गिराया था, जिसने तब बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, सोनम कपूर को तब उनकी खूबसूरती के लिए पसंद किया गया था।

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर रणबीर कपूर की पहचान हो गई है। दूसरी ओर बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर को माना जा रहा है। वर्ष 2007 में पहली बार दोनों को साथ में देखा गया था। इसके बाद हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में भी दोनों साथ में काम करते हुए दिखे थे।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझते हुए बीते 30 अप्रैल को हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गए थे। लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में ही फंस गई थीं और पिता के निधन के दो दिन बाद सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई पहुंच पाई थीं।

पढ़ें ऋषि कपूर की 13वी: आत्मा की शांति के लिए उमड़ा कपूर खानदान, आलिया रणबीर संग कार में आई, देखे फोटोज

Back to top button