राशिफल

दिलफेंक होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां, झट से तोड़ देती हैं अपने पार्टनर का दिल

लड़का हो या लड़की हर कोई अपने लिए एक ईमानदा पार्टनर की खोज में रहता है। सभी चाहते हैं कि उसे एक विश्वसनीय पार्टनर मिले, लेकिन कई बार होता है कि लोग गलत इंसान पर भरोसा कर बैठते हैं। खासकर लड़के एक अच्छे पार्टनर की तलाश में गलत लड़की से प्यार कर लेते हैं, जबकि ऐसी लड़कियां दिल तोड़ने में जरा भी देर नहीं लगाती हैं। आपको बता दें कि अगर आपने भी प्यार करने में गलत लड़की का चयन कर लिया, तो आपको भी प्यार में दर्द मिल सकता है। अब सवाल ये उठता है कि इस बात का कैसे पता लगाएं कि लड़की आपका जीवन भर साथ देगी या नहीं? चलिए आपके इस सवाल का जवाब देते हुए आज हम आपको बताएंगे ऐसी 7 राशियों के लड़कियों के बारे में, जो बहुत ही जल्द अपने पार्टनर को छोड़ देती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियां अपने लिए हर समय कुछ न कुछ नया ढूंढती रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस राशि की लड़कियां बहुत जल्द ही किसी भी चीज से बोर हो जाती हैं। ऐसी लड़कियों को अगर आपके साथ रिलेशनशिप में रहकर कुछ नया नहीं मिलता है, तो वो आपको बहुत जल्द अलविदा कह देंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां कमिटमेंट नहीं करती हैं। इस राशि की लड़कियां आपके साथ जल्दी कमिटेड नहीं होंगी। अगर आपने उन्हें कमिटमेंट करने की बात कह दी, तो वो आपको छोड़ देंगी। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां किसी भी रिलेशनशिप को लंबा नहीं खिंचती।

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियों को एडवेंचर पसंद होता है। स्वभाव से थोड़ा वाइल्ड होती हैं। ये लड़कियां बिल्कुल नहीं चाहती कि उनका पार्टनर उन्हें किसी भी चीज में रोक टोक लगाए। अगर उसका पार्टनर किसी चीज के लिए प्रतिबंधित करता है तो, इन्हें उस रिलेशनशिप में घुटन महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से वे उसे आसानी से छोड़ देती हैैं।

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियों के लिए खुद से बढ़कर उनका पार्टनर नहींं होता है। ऐसा कहा जाता है कि सिंह राशि की लड़कियों की हमेशा कोई तारीफ करता रहे, तभी उन्हें पसंद आता है। वे अटेंशन सिकिंग होती हैं, अगर उनकी ये जरूरत पूरी नहीं होती तो, वे पार्टनर बदलने में देरी नहीं करतीं।

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इस राशि की लड़कियां आसानी से गुस्सा हो जाती हैं। हालांकि, इस ये लड़कियां अपने रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार रहती हैं, लेकिन उनके दिल को थोड़ी सी भी ठेस पहुंचती है, तो उन्हें रिश्ता तोड़ने में ज्यादा देर नहीं लगता। कन्या राशि के लड़कियों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं होती कि उनसे कोई धोखा करे।

कुंभ राशि

इस राशि की लड़कियों को अगर किसी के प्रति प्यार हो जाता है, तो फिर ये उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यदि इस राशि की लड़कियों के अंदर से अपने पार्टनर के लिए प्यार खत्म हो जाए, तो वे अपने पार्टनर से रिलेशनशिप तोड़ देती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी कुंभ राशि की है, तो प्यार हमेशा मेंटेन करके रखें, वरना वो कभी भी आपको छोड़ कर जा सकती है।

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें रहती हैं, लेकिन अगर उनकी उम्मीदों पर कोई पानी फेर दे, तो उनसे तुरंत रिश्ता तोड़ देती हैं। आपको बता दें कि मीन राशि के लड़कियों को रिश्ता तोड़ने में बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता है।

Back to top button