बॉलीवुड

लॉकडाउन में पति निक जोनास की इस आदत से परेशान हो गई प्रिंयका, वीडियो के जरिए कही ये बात

प्रियंका और निक लॉकडाउन के चलते लॉस एंजेलिस में अपने घर में समय बीता रहे हैं

कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी दुनिया में मंडरा रहा है और इसके चलते आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज भी इस लॉकडाउन में घर पर बैठे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भीअपने पति निक के साथ घर में क्वारांटाइन में हैं। इस लॉकडाउन में निक जोनास को एक अनोखी आदत लग गई है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। वहीं प्रियंका अपने पति की इस आदत से एकदम परेशान हो गई हैं।आपको बताते हैं कि निक की कौन सी आदत पिगी चॉप्स को परेशान कर रही है।

निक को लगी है लाटे डिजाइनिंग की आदत

दरअसल निक जोनास भी लॉकडाउन में अपने घर पर हैं। वो भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर का है। इस वीडियो में निक के साथ उनके कई दोस्त नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि निक बार बार कॉफी पर अलग अलग डिजाइन बना रहे हैं। उनकी इस हरकत को उनके दोस्त भी देख रहे हैं। साथ ही निक बता रहे हैं कि उन्हें कॉफी बहुत पसंद हैं।

इस वीडियो में निक के एक दोस्त कह रहे हैं कि सभी लोग ल़ॉकडाउन में घर में बैठे हैं। किसी को किसी तरह की दिक्कत तो नहीं रही है। इस पर निक कहते हैं कि मैं तो आज कल लाटे आर्ट में बिजी हूं(एक किस्म की कॉफी)। इसके बाद वो अपने दोस्तों के सामने कई बार कॉफी बनाते हैं और उसे सुंदर तरीके से सजाते हैं। आगे निक ने कहा कि पहले तो वो कॉफी में सिर्फ पत्ते की डिजाइन बना रहे थे लेकिन अब वो धीरे धीरे उसमें चेहरा भी बनाना सिख रहे हैं।

वीडियो में निक संग प्रियंका भी आई नजर

आगे निक कहते हैं कि मेरा जितना कॉफी पीना शायद ही किसी को पसंद होगा। इसके बाद प्रियंका वीडियो में नजर आती हैं। प्रियंका इस वीडियो में ऐसे बात करती नजर आ रही हैं जैसे निक को कोई भूत पकड़ लिया हो। वो धीरे से कहती हैं कि निक को लाटे डिजाइन का शौक चढ़ गया है। वो फुसफुसाते हुए कहती हैं कि वो दिन भर सिर्फ कॉफी ही पीते रहते हैं। इसके बाद निक की आंखे एकदम लाल हो जाती हैं औऱ वो कहते हैं कि अब वो सो नहीं पा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Found a new passion for Latte art recently. Not everyone is as excited about it as I am, but that’s okay because there’s a brand new episode of @nbcthevoice tonight!! #TeamNick #TeamLatteArt #TheVoice

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


ये बहुत ही मजेदार वीडियो है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि ये द वाइस का एक एपिसोड है जिसमें निक और प्रियंका नजर आए। हाल ही में प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई हैं जिसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि वो करीब 2 महीने के बाद घर से बाहर निकलती हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा था- आंखे कभी खामोश नहीं होतीं।

बता दें कि कुछ समय पहले भारत में जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो पीएम मोदी ने देशवासियों को एक दिन कोरोना वॉरियर्स के सम्मान के लिए ताली और थाली बजाने को कहा था। प्रियंका उस समय भी लॉस एंजिलेस मे थीं फिर भी सभी कोरोना योद्धाओं के लिए उन्होंने ताली बजाई थी। फिलहाल प्रियंका अपने पति के साथ क्वारांटाइन में वक्त बीता रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हैं।

Back to top button