बॉलीवुड

शरद से ब्रेकअप के बाद होश खो बैठीं थी दिव्यांका त्रिपाठी, कहा- मैं इस हद तक चली गई थी कि….

दिव्यांका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं

इश्क की राहें कभी किसी के लिए आसान नहीं होती। चाहे आम आदमी हो या फिर कोई सिलेब्रिटी इश्क का दर्द तो हर किसी को सहना ही पड़ता है। मोहब्बत के इस दर्द को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी खूब सहा है। आज दिव्यांका विवेक के साथ बेहद खुश हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब वो ब्रेकअप के चलते  पागल सी हो गई थीं।हाल ही में दिव्यांका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने एक्स लवर शरद के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातें की थीं। शरद के बारे में बातें करते हुए दिव्यांका की आंखे भर आई थीं। इस वीडियो में दिव्यांका ने राजीव खंडेलवाल के कई सवालों का जवाब दिया था।

दिव्यांका का पुराना वीडियो वायरल

ये वीडियो राजीव खंडेलवाल के चैट शो Juzz Baatt का है जिसमें कई सेलेब्स ने आकर अपनी जिंदगी के राज खोले थे। इस शो पर राजीव खंडेलवाल ने अपनी को-स्टार और टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को भी बुलाया था। इस शो में प्यार के मुद्दे पर बात करते हुए दिव्यांका काफी भावुक हो गईं थीं और रोने लगी थीं। इस लॉकडाउन के समय में जब कई सेलिब्रिटीज के पुराने किस्से सामने आ रहे हैं तो दिव्यांका का ये पुराना वीडिय़ो भी वायरल होने लगा।


बता दें कि शरद औऱ दिव्यांका की मुलाकात शो बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शो में दिव्यांका शरद की पत्नी के रोल में थी और सेट पर ही दोनों का प्यार बढ़ने लगा था। हालांकि ये प्यार कहीं ना कहीं दिव्यांका की तरफ से ज्यादा था। इस वीडियो में दिव्यांका ने बताया कि मैं ने सब ट्राई किया। पता है मैं किस हद तक चली गई थी? मैं अंधविश्वास के लेवल पर चली गईं थीं।

अंधविश्वास की ओर बढ़ गईं थी दिव्यांका

दिव्यांका ने आगे कहा कि मैं इस लेवल पर चली गई थी कि मैं अजीबो-गरीब लोगों से मिलने लगी थीं। हमारा 8 साल का रिलेशन टूटा था। मुझे लगता था कि किसी ने उसपर कुछ जादू कर दिया है। मैं लोगों से पूछती थी कि क्या सच में किसी ने उस पर कुछ कर दिया है क्या? मैं हमेशा रोती थी, परेशान रहती थी, लेकिन एक समय आया जब मुझे लगा कि अगर प्यार पाने के लिए इतना सब करना पड़े तो फिर प्यार कैसा? इससे तो बेहतर है कि आप अकेले रह लें।

आगे दिव्यांका ने कहा कि इस सबसे उबरने में मुझे वक्त लगा, लेकिन सब बंद कर दिया। अंधविश्वास काफी गलत है, कभी इस तरफ नहीं जाना चाहिए। दिव्यांका ने खुद को संभाला और फिर करियर में अपना कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने शो ये हैं मोहब्बते में ईशिता भल्ला का किरदार निभाया। इस शो के दौरान उनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और प्यार हो गया।

अपने पार्टनर के साथ खुश हैं दिव्यांका और शरद

इसके बाद 2016 में दिव्यांका और विवेक ने शादी कर ली। शादी के बाद आज दिव्यांका विवेक के साथ खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ शरद मल्होत्रा ने भी 2019 में रिप्सी भाटिया से शादी कर ली। दिव्यांका से अपने रिश्ते पर शरद ने कहा था कि वो जानते हैं कि उन्होंने गलतियां की थीं। ब्रेकअप के कारण पर उन्होंने कहा था कि मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वो रिश्ता बहुत खूबसूरत था, लेकिन मैं शादी के लिए तैयार नहीं था।

आगे शरद ने कहा था कि मुझे अब इस बात का एहसास होता है…लेकिन अब पांच साल बीत चुके हैं। मुझे तभी एहसास होना चाहिए था, लेकिन अब कोई फीलिंग्स नहीं बची है। हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और वो अपनी जिंदगी में खुश है। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि शरद भी रिप्सी के साथ शादी में बहुत खुश हैं। दिव्यांका भी विवेक के साथ लॉकडाउन में समय बिता रही हैं और अक्सर ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Back to top button