बॉलीवुड

जब अक्षय की बहन ने इस शख्स से किया था शादी का फैसला तो नाराज हो गए थे खिलाड़ी कुमार, ये थी वजह

अक्षय कुमार की बहन अलका लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं और बहुत कम ही मौकों पर मीडिया के सामने आती हैं

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार इन दिनों पत्नी के साथ लॉकडाउन में समय बीता रहे हैं। अक्षय ना सिर्फ एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्म करते हैं बल्कि इल लॉकडाउन के समय में उन्होंने लोगों को जागरुक करने का काम भी किया है। हाल ही में अक्षय ने बॉलीवुड के दूसरे सितारों के साथ मिलकर एक गाना भी बनाया था जिसके बोल थे फिर मुस्कराएगा इंडिया। लोगों को ये गाना काफी पसंद भी आया था। लॉकडाउन के कारण सभी फिल्मों की शूटिंग बंद हैं ऐसे में सितारों से जुड़ी काफी सारी खबरें सामने आ रही हैं। आज आपको अक्षय की बहन के बारे में बताएंगे जिनके एक फैसले ने कभी अक्षय को बहुत नाराज कर दिया था।

बहन के फैसले से खुश नहीं थे खिलाड़ी कुमार

अक्षय कुमार फिल्मी हीरो होने के साथ साथ एक फैमिली मैन भी हैं। अक्षय कुमार की एक छोटी बहन भी हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उनके बारे में जानते हैं। अक्षय की छोटी बहन का नाम अलका है और वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। अक्षय जहां फैंस के बीच इतने फेमस हैं तो वहीं उनकी बहन अलका मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। हालांकि 2012 में अलका उस वक्त सुर्खियों में काफी आ गई थीं जब उनकी शादी हुई थी। इस शादी की सबसे खास बात ये थे कि इस शादी को लेकर अक्षय को पहले काफी नाराजगी थी।

दरअसल अलका ने जिनसे शादी का फैसला किया था वो उनसे उम्र में 15 साल बड़े थे। अलका ने 2012 में अपने से 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी करने का फैसला किया था। ये दोनों की लव मैरिज थी। बता दें कि सुरेंद्र की ये दूसरी शादी दी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

तलाक और उम्र के फासले से नाराज थे अक्षय

सुरेंद्र से अलका की शादी को लेकर अक्षय काफी नाराज थे। एक तो सुरेंद्र अलका से 15 साल बड़े थे तो वहीं ये उनकी दूसरी शादी भी थी। सुरेंद्र ने इससे पहले साल 2011 में अपनी पत्नी प्रीति से तलाक लिया था। इसके बाद उन्हें अलका से प्यार हो गया था। 2012 में दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था। इस शादी से खिलाड़ी कुमार काफी नाराज रहे थे।

हालांकि अलका के मनाने पर अक्षय को उनकी बात माननी पड़ी और वो इस शादी के लिए राजी हो गए। इस शादी में अक्षय पूरे वक्त लगे रहे और परिवार ने मिलकर धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद अलका और सुरेंद्र हनीमून के लिए टर्की गए थे। अलका एक हाउस वाइफ हैं और घर संभालती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म फुगली को भी प्रोड्यूस किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों को अंदाजा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी दर्शक जल्दी सिनेमाघरों में नहीं आने वाले। ऐसे में वो चाहते हैं कि उनकी तैयार हो चुकी फिल्मों को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अक्षय डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

Back to top button