अध्यात्म

शनि देव करने वाले हैं इन 7 राशियों के जातकों को परेशान, शनि वक्री से बचने के लिए करें ये काम

शनि ग्रह की वक्र दृष्टि से हर कोई बचना चाहता है। शास्त्रों के अनुसार इस ग्रह की वक्र दृष्टि जिस व्यक्ति पर पड़ती है उसका जीवन बर्बादी की और चल पड़ता है। यही कारण है कि लोग शनि ग्रह से इतना डरते हैं और इस ग्रह से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। शनि ग्रह की दिशा समय-समय पर बदलती रहती है और ऐसा होने पर कई राशियों पर इसका बुरा असर पड़ता है। 11 मई से फिर से इस ग्रह की दिशा बदल गई है। जिसके साथ ही इस ग्रह का प्रकोप सात राशियों पर पड़ रहा है। ये प्रकोप 29 सितंबर 2020 तक इन सात राशियों पर रहने वाला है।

हालांकि कुछ उपाय करके शनि के इस प्रकोप से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आपकी राशि इन सात राशियों में शामिल है। जिनके लिए ये ग्रह मुसीबत खड़ी करना वाला है। तो आप अपनी राशि के अनुसार नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से शनि ग्रह के दोष से आपकी रक्षा होगी और ये ग्रह आपके अनुकुल ही बना रहेगा।

इन सात राशियों पर पड़ रहा है शनि का नकारात्मक असर –

मिथुन राशि

शनि वक्री के कारण मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है और इस राशि के जातकों के जीवन में कई सारी चुनौतियां आने वाली है। शनि ग्रह के कारण इस राशि के लोगों को मानसिक रूप से परेशानी रहेगी और प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।

करें ये उपाय: मिथुन राशि वाले लोग शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि

इस राशि पर भी शनि के व्रकी का नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों के काम पूर्ण होते-होते अधूरे रहे जाएंगे। साथ में ही इस राशि के लोगों की सेहत भी खराब रहेगी। शनि व्रकी से बचने के लिए इस राशि के जातक नीचे बताए गए उपाय को करें

करें ये उपाय: शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करें और माथे पर काला तिलक लगाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के लोगों की छवि पर बुरा असर पड़ सकता है और जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है।

करें ये उपाय: शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों पर भी शनि का बुरा असर पड़ेगा और तुला राशि के लोगों की परेशानिया पहले से अधिक हो जाएंग। तुला राशि के जातकों के बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे।

करें ये उपाय: शनिवार के दिन अपनी छाया का दान करें। छाया दान करने के लिए एक कटोरी में तेल डाल दें और इसमें अपना मुंह देखें। फिर इस तेल का दान किसी गरीब व्यक्ति को कर दें या येे तेल मंदिर में रख आएं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों की सेहत पर सही भी बुरा असर पड़ेगा और इस राशि के जातकों को बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है।  मकर राशि के लोगों को आर्थिक हानि भी हो सकती है।

करें ये उपाय: शनि के बीज मंत्र यानी ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, का जाप करें। ये जाप दिन में 101 बार करें।

Back to top button