Trending

साप्ताहिक राशिफल: राजयोग की संभावना है इन 2 राशियों के जातक पर, सभी समस्याओं से पा लेंगे मुक्ति

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप स्वयं को बड़ी ऊर्जा और उत्साह से भरा पाएंगे। आपकी जो समस्याएं चल रही थी जिन कठिनाइयों से आप जूझ रहे थे उनमें कमी आएगी और आपका अच्छा समय शुरु होगा। आस्था, अध्यात्म और संस्कारों को बल मिलेगा। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आनंद ले सकते हैं। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ना भूलें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंधों बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। काम के बोझ के कारण थकान रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको संतान के प्रति कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध और अभिमान से खुद को बहुत दूर रखें। खर्चों में इजाफा होगा। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहने वाला है। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने शत्रुओं के कारण लाभ कमा सकते हैं। बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। सम्मान और प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में आपको अपनी मेहनत के बहुत परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश करेंगे। किसी नये काम की शुरूआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। आपका बोलने और बात करने का तरीका आज आक्रामक हो सकता है जो सुनने वाले को नाराज कर सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मिलाजुला असर आने वाला है।

करियर के विषय में : व्यवसाय में परिस्थितियां अनिश्चित रहेंगी। पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह काफी उत्तम साबित होगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से काम में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पैसे कमाने और निवेश करने के लिए पहले किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

करियर के विषय में : धन लाभ होगा। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी किसी को न दें।

हेल्थ के विषय में : खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपके दुश्मन पीठ पीछे आपकी चुगली करेंगे और आपकाे नुकसान पहुंचाने की काेशिश करेंगे। आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा करें, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कोई पूरानी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। नौकरी में ज्यादा मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और आपके सामने बड़ा टारगेट रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके वित्त के संदर्भ में एक आपके लिए अनुकूल सप्ताह है। इस सप्ताह परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए इससे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। गरीब व असहाय व्यक्ति की मदद करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। कम्युनिकेशन बनाकर रखें, इस सप्ताह नये संबंध बनने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष की ओर से चिंता हो सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।

करियर के विषय में : इनकम सोर्स बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह पेट से संबंधित बीमारी उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। किसी काम में कम मेहनत से ही सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। कार्य न बने तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है।

प्यार के विषय में : चले आ रहे प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है, हालांकि बातचीत से सब सुलझ जाएगा।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस वाले लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं होगा।

हेल्थ के विषय में : बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी खाने की आदतों पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि कार्य को करने में कोई दिक्कत आ रही हो, तो टीम से मदद अवश्य लें। आप परेशानियों को खुद पर हावी ना होने दें। आप एक बिजनेस डील के जरिए पैसा कमाएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारी और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं।

हेल्थ के विषय में : आप मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से सभी का दिल जीत लेंगे। इस सप्ताह आपका कोई विरोध नहीं करेगा। खुद के बारे में ज्यादा चिंता ना करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बनकर सामने आएंगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। गले में परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक आपको धन लाभ हो सकते हैं । कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा, लेकिन आप इससे बाहर निकलने में सफल होंगे। आप अनावश्यक खर्चों से आप दुखी भी हो सकते हैं। पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें। सफर के लिए समय अच्छा नहीं है, अत: यात्रा ना करें।

प्यार के विषय में : गोपनीय प्रेम संबंधों के कारण सामाजिक स्तर पर बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपकी पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने कार्यक्षेत्र में आप बहुत सकारात्मक रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कुंभ राशि वाले ऊर्जा और पराक्रम से भरे रहेंगे और अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपका मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य अच्छा संगीत सुनें। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पुराने सगे या संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य की अनदेखी न करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह मंगलकारी योग लेकर आपके लिए आया है। आपके संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जमीन और घर से संबंधित कोई भी निर्णय लें वरना आपको गंभीर नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गुरुवार सुबह नहाते समय पानी में मिला दे ये ख़ास चीज, विष्णुजी की कृपा से मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor