बॉलीवुड

गूगल सर्च में सबसे आगे निकली बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस, लॉकडाउन में भी सनी लियोन को पछाड़ा

गूगल सर्च में पिछले काफी समय से सनी का नाम आगे था, लेकिन इस बार देसी गर्ल ने उन्हें पछाड़ दिया है

दुनिया में जबसे इंटरनेट क्रांति आई है लोगों का सारा ध्यान उनके फोन पर ही रहता है। पहले भी लोग इंटरनेट का बहुत इस्तेमाल करते थे, वहीं इस लॉकडाउन में इंटरनेट चलाना लोगों की आदत भी बन चुका है और मजबूरी भी। लॉकडाउन के चलते फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में फिल्म के दीवानों के लिए दिन काटना मुश्किल हो गया है। हालांकि इंटरनेट की सुविधा होने के कारण स्टार्स अपने फैंस से जुड़े हैं। वहीं फैंस भी पहले से कहीं ज्यादा अपने फेवरेट सितारों के पोस्ट और वीडियो को पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिन्हें इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। आपको बताते हैं कौन सी हैं वो अभिनेत्रियां जिन्हें लॉकडाउन में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है।

टॉप पोजिशन पर आईं प्रियंका

अक्सर गूगल सर्च में सनी लियोन का नाम सबसे आगे रहता था। वहीं सनी सोशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। हालांकि इस बार गूगल सर्च में सनी अकेले नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेज ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। गूगल सर्च लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। प्रियंका को इस बार फैंस ने लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च किया है और उनके बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रियंका को लोगों ने सबसे ज्यादा बार यानि कि 39 लाख बार सर्च किया है।

सनी को मिला दूसरा स्थान

इस बार सनी उनसे इस मामले में थोड़ा पीछे होकर दूसरे नंबर पर आ गई हैं। सनी लियोन को इस बार 31 लाख बार सर्च किया गया है। सनी अपने बोल्ड लुक्स से हर किसी को घायल की रहती है। ऐसे में सनी लियोन सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाती हैं। सनी ने हाल ही में अपने पति के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसे काफी पसंद किया गया था।

फैंस की फेवरेट हैं कैटरीना

वहीं प्रियंका के साथ साथ बॉलीवुड की बॉर्बी गर्ल कैटरीना कैफ भी टॉप पोजिशन पर बनी हुई हैं। फिल्मों में काफी वक्त से कैटरीना एक हिट नहीं दे पाई हैं, लेकिन गूगल सर्च में काफी ज्यादा हिट कैटरीना को ही मिला है। बता दें कि प्रियंका और सनी के बाद तीसरे नंबर पर कैटरीना हैं जिन्हे लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। कैटरीना का खूबसूरत चेहरा और उनके क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। लॉकडाउन के वक्त कैटरीना के बर्तन धोने के वीडियो सामने आए थे जो फैंस को काफी अच्छे लगे थे।

सलमान और ऋतिक को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

SEMrush Study की एक रिपोर्ट में इस गूगल सर्च की जानकारी सामने आई है। वहीं मेल स्टार्स की बात करें को सलमान और ऋतिक को लेकर फैंस ने सबसे ज्यादा खोज की है। फैंस के फेवरेट भाईजान को गूगल पर 21 लाख बार सर्च किया गया है वहीं ऋतिक रोशन को 13 लाख बार सर्च किया गया हैं। हैंडसम क्रिकेटर विराट कोहली को भी 20 लाख बार सर्च किया गया है। विराट के वीडियो और पोस्ट अक्सर अनुष्का से जुड़े होते हैं जिन्हें बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों तरह के फैस देखना पसंद करते हैं। गौरतलब है कि सिंगर कनिका कपूर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

Back to top button