विशेष

रामायण की ‘सीता’ फिल्म में बनने जा रहीं सरोजिनी नायडू, फर्स्ट लुक देख फैंस कर रहे तारीफ

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में दीपिका चिखलिया की पहचान है, जिन्हें उनके नाम से तो लोग कम और रामानंद सागर के रामायण की सीता के नाम से अधिक जानते हैं। दीपिका चिखलिया ने रामायण में सीता की भूमिका निभाई है। पूरी दुनिया में माता सीता के रूप में ही दीपिका की पहचान है। उनके असली नाम को तो बहुत से लोग जानते भी नहीं हैं, मगर वे यह जरूर जानते हैं कि वे सीता मां हैं।

फैन्स के दिलों में बना ली जगह

दीपिका ने रामायण में माता सीता का किरदार इस तरीके से निभाया कि अपने फैंस के दिलों में उन्होंने अपने लिए एक अलग जगह ही बना ली। वैसे, खुद दीपिका चिखलिया को इस बात की खुशी नहीं है। वे चाहती हैं कि अन्य किरदारों को भी उतनी ही पहचान मिले, जितनी कि सीता को मिली है।

अब दिखेंगी दूसरे अवतार में

धार्मिक किरदार में तो दीपिका चिखलिया ने बड़ी सुर्खियां बटोर ली, मगर अब रामायण की सीता को बहुत जल्द दूसरे अवतार में देखा जाएगा। हमेशा से ही दीपिका की यह चाहत थी कि वे एक ऐसा किरदार निभाएं, जो कि सामाजिक परिवर्तन ला पाने में सक्षम हो। इसी कड़ी में वे अब एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट में दीपिका चिखलिया सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने वाली हैं, जो कि देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की ओर से फिल्म का पोस्टर भी अपलोड किया गया है।

क्या है पोस्टर में?

 

View this post on Instagram

 

#sarojini#sarojininaudu …..1st look #poster……#starplus #ramayan #730 #everyday

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on


जो पोस्टर दीपिका ने पोस्ट किया है, इसमें दीपिका मेन फेस में दिख रही हैं। साथ ही हजारों की संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है- स्वतंत्रता की नायिका की कहानी। धीरज मिश्रा सरोजिनी के निर्देशक हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा है कि उनके लिए माता सीता का किरदार निभाना थोड़ा आसान रहा था, क्योंकि किसी ने उन्हें देखा नहीं था। उन्होंने जो किया, सीता का जीवंत रूप लोग उसी में देखते हैं। मगर समाज सरोजिनी नायडू से परिचित है। ऐसे में किसी भी तरह से आप इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखा सकते। इसमें हर एक बात और हर एक काम पर खास ध्यान देना पड़ता है।

कर लिया था खुद को इंडस्ट्री से दूर

गौरतलब है कि रामायण में सीता का किरदार निभाने के बाद दीपिका चिखलिया ने अपने आपको इंडस्ट्री से पूरी तरह से दूर कर लिया था। उनकी पहचान जनता के बीच माता सीता के रूप में ही रही। ग्लैमर की दुनिया से खुद को दूर रखने के बारे में दीपिका ने बताया था कि उनकी बेटी उस वक्त बहुत ही छोटी थी। उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सताती थी। यही वजह थी कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। दीपिका के मुताबिक अब उनकी बेटी बड़ी हो गई है और अपना ख्याल खुद से रख सकती है। दीपिका ने कहा कि वे हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं, जो कि सामाजिक परिवर्तन का कारण बने।

पढ़ें नहीं हैं श्रीकृष्णा में ‘कंस’ का रोल निभाने वाले विलास राज, रामायण में निभाया था ये किरदार

Back to top button