दिलचस्प

27 सालों में इतनी बदल गईं हैं ‘श्रीकृष्णा’ की राधा, टीवी के बाद फिल्मों में भी बनाई पहचान

रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अब लोगों के मनोरंजन के लिए श्रीकृष्णा का प्रसारण शुरु हुआ है

देश में लॉकडाउन के चलते टीवी पर पुराने शो रीटेलीकास्ट हो रहे हैं जिससे फैंस का मनोरंजन हो रहा है। टीवी पर 33 साल बाद रामायण के प्रसारण ने टीवी पर कई फेमस टीवी शो को रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। वहीं महाभारत देखकर भी लोग अपना समय काट रहे हैं। रामायण महाभारत के बाद से अब रामानंद सागर का श्रीकृष्णा एक बार फिर छोटे पर्दे पर शुरु किया जा चुका है। इस शो को 90 के दशक में काफी पसंद किया गया था। श्रीकृष्णा के जरिए दर्शकों को भगवान कृष्ण के जीवन को बेहतर ढंग से जानने को मिला था। इस शो को दोबारा प्रसारित होने से इसमें काम करने वालें कलाकारों के बारे में जानने में एक बार फिर लोगों में दिलचस्पी जाग गई है।

 श्रीकृष्णा में रेशमा बनीं थीं राधा

शो में श्रीकृष्णा का रोल निभाने वाले सर्वदमन को बहुत ही पसंद किया गया था। अपनी मनमोहक मुस्कान से उन्होंने श्रीकृष्णा का रोल बहुत ही बेहतर ढंग से निभाया था। यहां तक की लोग उन्हें ही भगवान श्रीकृष्ण समझ बैठे थे। सर्वदमन ने पर्दे पर कई बार कृष्णा और भगवान विष्णु का रोल निभाया। आज कल एक्टिंग से दूर सर्वदमन ऋषिकेश में मेडिटेशन सिखा रहे हैं। सर्वदमन ने तो एक्टिंग से दूरी बना ली, लेकिन शो में राधा बनी एक्ट्रेस आज भी दर्शकों से जुड़ी हुई हैं। अब लोगों को ये जानने की भी इच्छा है कि इस शो में कृष्णा की राधा बनी एक्ट्रेस कौन थी और आजकल वो क्या कर रही हैं।

बता दें कि रामानंद सागर के श्रीकृष्णा शो में राधा का रोल रेशमा मोदी ने निभाया था। जहां कृष्ण की मनमोहक मुस्कान पर लोग अपना दिल हार जाते थे तो वहीं राधा के चुलबुलेपन को देखकर लोग उन पर मोहित हो जाते थे। राधा के किरदार में रेशमा को काफी पसंद किया गया। गौरलतब है कि राधा कृष्णा के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं, लेकिन शो में रेशमा को छोटा ही रोल निभाने को मिला था। हालांकि उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

टीवी के अलावा फिल्मों में भी किया काम

श्रीकृष्णा के बाद रेशमा सिर्फ राधा के किरदार में नहीं बंधी रहीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। रेशमा सैफ और आर माधवन की फिल्म रहना है तेरे दिल में भी नजर आई थी। इसके अलावा रेशमा साढ़े सात फेरे में  भी काम किया था। इस फिल्म में जूही चावला और इरफान खान थे। साथ ही रेशमा ने फांस- एक जासूस की कहानी, चल चलें और मिलता है बाई चांस जैसी कई फिल्मों में काम किया था। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म मोर दन ए वेडिंग में भी रेशमा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

27 साल बाद रेशमा के लुक्स में पहले से कहीं ज्यादा बदलाव आ गया है। राधा के रुप में रेशमा को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन उन्होंने खुद को राधा बने रहने तक सीमित नहीं रखा। ये सीरियल 1993 में पहली बार टीवी पर प्रसारित हुआ था। अब 27 साल बाद सर्वदमन और रेशमा फिर से खुद को उन्हीं दिनों में देख पाएंगे। बता दें कि श्रीकृष्णा के युवावस्था का रोल स्वपनिल जोशी और राधा के युववास्था का रोल श्वेता रस्तोगी ने निभाया था।

Back to top button