अध्यात्म

आप भी करते हैं दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल तो जल्द कर दें बंद, हो सकता है बड़ा नुकसान!

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने जीवन में किसी और व्यक्ति की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया होगा। यानी हर कोई कभी ना कभी किसी अन्य व्यक्ति की चीज को इस्तेमाल करता ही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की उर्जा होती है। इसलिए वास्तु शास्त्र यह कहता है कि किसी अन्य व्यक्ति की कुछ चीजों को भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आ सकती है जीवन में परेशानी:

उनके प्रयोग करने से प्रयोग करने वाला और उसके आस-पास के माहौल पर इसका असर पड़ता है। अगर आप भी ऐसी किसी चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जितना जल्द हो सके बंद कर दें, इससे आपके जीवन में दुर्भाग्य और परेशानी आ सकती है। आइये आज हम आपको बताते हैं कि किसी अन्य व्यक्ति की किन-किन वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

दूसरे की इन चीजों का इस्तेमाल ना करें:

*- वास्तु के अनुसार भूलकर भी किसी और के बिस्तर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह एक प्रकार का वास्तु दोष होता है। ऐसा करने से उस बिस्तर पर सोने वाले लोगों के बीच लड़ाई होती रहती है। इसके अलावा आपको जीवन में धन सम्बन्धी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

*- अक्सर कुछ लोग एक दूसरे के सामान को बदलकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा घड़ी जैसी वस्तुएं इस्तेमाल की जाती हैं। वास्तु के अनुसार किसी और की घड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप जीवन में उपलब्धियां नहीं पा सकते हैं। इसके अलावा आपको हर समय असफलता का सामना करना पड़ता है, साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

*- वास्तुशास्त्र यह भी कहता है कि किसी अन्य के कपड़े और रुमाल का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति और कपड़े के असली मालिक के बीच लड़ाइयां होने लगती हैं।

*- कुछ व्यक्ति हमेशा दूसरों के धन पर नजर बनाए रखते हैं और उधार लेने के बाद उसे वापस भी नहीं करते हैं। उनकी यह बुरी आदत बाद में उन्हें किसी बड़ी आर्थिक परेशनी में डाल देती है।

*- अगर आपको भी दूसरों से पेन लेकर काम करने के बाद वापस ना देने की बिमारी है तो जल्दी ही सुधार कर लें। इस वजह से आपको जीवन में अपमानित भी होना पड़ सकता है साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है।

Back to top button