समाचार

सीएम योगी को धमकी देने वाला ASI तनवीर खान गिरफ्तार, पोस्ट के जरिए दी थी गोली मारने की धमकी

मस्जिद बंद होने के चलते तनवीर खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दे दी थी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली से मारने की धमकी देने वाले सहायक सब इंस्पेक्टर तनवीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक सब इंस्पेक्टर तनवीर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी की गई है। तनवीर खान बिहार के नालंदा में तैनात था और यहां पर अपनी सेवाएं दे रहा था। तनवीर ने अप्रैल के महीने में एक पोस्ट लिखा था। जिसमें इसने सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी की थी। जब इस मामले की जांच की गई तो पाया गया कि ये मूल रुप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का निवासी हैं।

गाजीपुर एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने तनवीर खान की गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि गाजीपुर से एक पुलिस की टीम को  नालंदा भेजा गया था। वहां पर जाकार बिहार पुलिस की मदद से तनवीर खान को गिरफ्तार किया गया है। तनवीर पर कई सारी धारों के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस वजह से दी थी ये धमकी

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण देश के सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है और ऐसे में देश की सभी मस्जिद भी बंद हैं। मस्जिद बंद होने के चलते तनवीर खान काफी नाराज था। जिसके बाद इसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दे दी थी। ये धमकी इसने एक पोस्ट के जरिए दी थी और इस पोस्ट के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक तनवीर खान की गिरफ्तार पर नालंदा के दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिलदार नगर थाने में केस दर्ज किया गया है और इस केस के आधार पर यूपी पुलिस ने नालंदा जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

24 अप्रैल को लिखा था पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली से मारने वाला पोस्ट तनवीर खान ने पिछले महीने 24 अप्रैल को लिखा था। जिसके बाद दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी और विशाल पांडेय ने तनवीर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद इस बात की सूचना यूपी पुलिस को दी गई। जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस केस की जांच की और पाया कि आरोपी उनके राज्य के गाजीपुर का ही है। इसके बाद यूपी पुलिस ने नालंदा जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कई सारी धाराएं लगाई गई है और इस समय ये जेल में है।

धार्मिक भावनाएं को भड़काया

बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के नालंदा में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात था और रमजान के दौरान मस्जिदों के बंद होने के कारण इसने यूपी सीएम के खिलाफ के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद इसके ऊपर केस दर्ज किया गया और इसे पकड़ लिया गया। इस आरोपी ने जो पोस्ट लिखा था वो धार्मिक भावनाएं भड़काने, गरिमा-अस्मिता के खिलाफ था और इस पोस्ट के लिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button