बॉलीवुड

ऋषि कपूर से तुलना होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- बाप-बाप बाप ही होता है, तुलना अभी सही नहीं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान ने बीते दिनों दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन दोनों ही बॉलीवुड सितारों को बॉलीवुड कभी भी भूल नहीं पाएगा। दोनों ही सितारों के निधन के बाद बॉलीवुड गम के सागर में डूबा हुआ है। बॉलीवुड लगातार इन दोनों ही अभिनेताओं को याद कर रहा है और अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा है।

रणबीर के लिए नहीं होगा आसान

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से भी बॉलीवुड के चिंटू जी यानी कि ऋषि कपूर को हाल ही में याद किया गया है। इरफान खान को भी उन्होंने याद किया है। दो टूक उन्होंने यह भी कह दिया है कि अपने पिता की विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। उन्हें अभी काफी मेहनत करने की जरूरत होगी।

सिन्हा ने जताया शोक

शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। बेटे रणबीर कपूर की तुलना पिता ऋषि कपूर से किए जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद पोस्टर बॉय बनाने में कामयाबी ऋषि कपूर को ही बस मिल पाई थी। ऋषि कपूर रोमांस के पोस्टर बॉय हमेशा रहे हैं। उनके बेटे रणबीर कपूर के लिए अपने पिता की विरासत को आगे ले जाना इतना भी आसान नहीं होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shatrughan Sinha (@shatrughansinhaofficial) on

तुलना अभी सही नहीं

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। फिर भी ऋषि कपूर के नाम तक पहुंचने के लिए उन्हें अभी लंबा सफर तय करना पड़ेगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बाप बाप ही होता है। इस वक्त इन दोनों की तुलना करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

इरफान को लेकर कहा

शत्रुघ्न सिन्हा ने इरफान खान के भी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक बड़े ही मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता थे। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम उन्होंने देखी है। उनकी एक्टिंग वाकई जबरदस्त है। इरफान खान ने जितनी भी फिल्मों में अभिनय किया, उनके अभिनय की दाद हर कोई देता है। सिन्हा ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में जो यंग जेनरेशन आ रही है, उसे इरफान खान की एक्टिंग से सीखने की जरूरत है।

कहर बनकर आये अप्रैल के आखिरी दो दिन

गौरतलब है कि अप्रैल के आखिरी 2 दिन बॉलीवुड के लिए एक तरीके से कहर बन कर आए। जहां 29 अप्रैल को महज 53 वर्ष की उम्र में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझते हुए इरफान खान ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, वहीं इसके अगले ही दिन 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं। ऋषि कपूर का निधन 67 वर्ष की आयु में हुआ। दोनों ही अभिनेता कैंसर से जूझ रहे थे।

पढ़ें ऋषि कपूर की अस्थियाँ विसर्जित करने बाणगंगा घाट पहुंचे रणबीर-रिद्धिमा, देखे अंतिम विदाई का Video

Back to top button