बॉलीवुड

कभी उडी थी ऐश्वर्या और अनिल अंबानी की अफेयर की खबरें, सुनते ही ऐश्वर्या का हुआ था यह हाल

ऐश का नाम बॉलीवुड में कई एक्टर्स से जुड़ा है, लेकिन हैरानी की बात तब थी जब उनका नाम अनिल अंबानी से जोड़ा गया

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की टैलेंटेड अदाकारा ऐश्वर्या राय अपनी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान तो बनाई है साथ ही बच्चन परिवार की बहु बनकर उनकी प्रतिष्ठा में और चार चांद लग गए। ऐश बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती रही हैं जिनकी खूबसूरती के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन विवादों से उनका पीछा कभी नहीं छूटा। लॉकडाउन के चलते कई स्टार्स के पुराने किस्से-कहानियों लोगों के सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा ऐश से जुड़ा हुआ है जब उनकी अनिल अंबानी से अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इस पर ऐश की प्रतिक्रिया ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

अनिल अंबानी से जुड़ा था ऐश का नाम

ये बात है 2004 की जब ऐश बड़े पर्दे पर राज कर रही थीं। उस वक्त ऐश ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम, ताल, देवदास और मोहब्बतें जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। ऐश की फिल्में सुपरहिट हो रहीं थीं, लेकिन उनका नाम कई विवादों में बढ़ रहा था। इसी वक्त में ऐश का नाम सलमान खान से जुड़ा था और फिर उनसे ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी थीं। सलमान से ब्रेकअप होते ही ऐश का नाम विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ गया था। इनकी ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

ऐश का नाम कई एक्टर से जुड़ रहा था और ऐश चुपचाप सारी बातें सुनती जा रही थीं। इसी बीच ये खबर सामने आई की ऐश रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को डेट कर रही हैं और शादी भी करने वाली हैं। ऐश्वर्या ने जब ये अफवाह सुनीं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ऐश ने तय किया कि इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ना जरुरी है। ऐश जल्दी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करतीं, लेकिन ये अफवाह उनके लिए बर्दाश्त से बाहर थी।

ऐश ने दिया था करारा जवाब

ऐश ने उस वक्त इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था- मुझे जब इस बारे में पता चला था तो मेरी बहुत मिलीजुली प्रतिक्रिया था। मैं अनिल अंबानी से बहुत कम मिली हूं, आखिरी बार हम प्रोड्यूसर भरत शाह के जन्मदिन की पार्टी में मिले थे। मैं उस वक्त अनिल अंबानी की वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री टीना के साथ बैठी थी। ऐश को लेकर ये अफवाह भी सामने आई थी कि अनिल अंबानी और उनके बीच करोड़ों रुपए का विवाद हुआ है।

 

जब ऐश को इस बारे में पता चला तो उन्हें बहुत हैरानी हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे और अनिल के बीच करोड़ों रुपए को लेकर विवाद हुआ है? क्या ये सब मेरे बारे में कहा जा रहा है? जबकि मैं इस वक्त काम और नई चुनौतियों को लेकर काफी व्यस्त थी। ऐश ने कहा था कि लोग चाहते हैं कि मैं इन सारी अफवाहों का जवाब दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली।

अभिषेक से शादी कर खुश हैं ऐश

उस वक्त ऐश की शादी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। शादी के सवाल पर ऐश ने कहा था कि मैं अभी अपनी जिंदगी जी रही हूं और अपने काम पर ही फोकस कर रही हूं। जो मेरे भाग्य में होगा वो सामने आ जाएगा। बता दें कि सलमान से ऐश का काफी विवादित ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद से ये खबरें सामने आने लगी थीं कि ऐश विवेक से शादी कर लेंगी। हालांकि विवेक और ऐश का भी ब्रेकअप हो गया और अभिषेक उनकी जिंदगी में आ गए।

अभिषेक और ऐश ने 2007 में शादी कर ली। उनकी शादी के चार महीने पहले ही सगाई हुई थी। इसके बाद 2011 में ऐश ने बेटी अराध्या को जन्म दिया था। आज ऐश अपने परिवार में खुश हैं और विवादों से उनका नाता भी टूट चुका है। ऐश कुछ समय पहले फिल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आईं थीं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में वक्त गुजार रही हैं।

Back to top button