बॉलीवुड

महेंद्र सिंह धोनी थे दीपिका पादुकोण के दीवाने, लेकिन इस खास दोस्त के लिए मोहब्बत की कुर्बान

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भारत के साथ-साथ दुनिया भर के सभी लोगों से सबसे अधिक प्यार मिला है, भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, इन्होंने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है, यह बहुत ही शानदार खिलाड़ी रहे है, इन्होंने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया है, तब जाकर उनको यह मुकाम मिला है, उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है।

वैसे एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में दुनिया की जनता महेंद्र सिंह धोनी को तो पसंद करती ही है लेकिन इनके फैंस इनके खेल के साथ-साथ इनके व्यवहार की वजह से भी काफी पसंद करते हैं, जब भी यह मैदान में उतरते थे तब इनके फैंस धोनी-धोनी कहकर इनका हौसला बढ़ाया करते थे, वैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के जरिए तो काफी सुर्खियों में छाए रहे हैं, लेकिन इन्होने अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है।

महेंद्र सिंह धोनी के प्यार के चर्चे सुर्खियों में खूब छाए हुए थे, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ा था और इन दोनों के प्यार के चर्चे काफी शुमार थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री नाम भी जोड़ा गया था, इस अभिनेत्री का नाम दीपिका पादुकोण है, दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी और बेहतरीन अदाकारा है और इनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी भी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती की तरफ काफी आकर्षित हुए थे, लेकिन किसी कारण वश महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण से दूरियां बना ली थी।

महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में आता है, इन्होंने सीमित ओवरों में भारतीय टीम का अच्छा नेतृत्व किया था, 2007 और 2008 वर्ष के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन थे तब इनका करियर क्रिकेट की दुनिया में काफी तेजी से बढ़ रहा था, जब क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का डंका बज रहा था तब बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी एक सुपरस्टार अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गयी थी.

महेंद्र सिंह धोनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मैच देखने के लिए निमंत्रण भी दिया था, बस इसी दौरान इन दोनों के बीच बातचीत हुई और बातचीत के साथ-साथ मुलाकातों का सिलसिला भी समय के साथ बढ़ता चला गया, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने यह खुद बताया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका उनका क्रश थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने जब क्रिकेट की दुनिया में अपने कदम रखे थे तब इनके लंबे-लंबे बालों की लोग खूब तारीफ करते थे, लेकिन इन्होंने अचानक से ही अपने बाल कटवा लिए, आखिर इन्होंने अपने बाल क्यों कटवाए? इसके बारे में ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वजह से ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बाल कटवा कर छोटे करवा लिए थे, लेकिन यह बात अलग है कि MS धोनी ने कभी भी यह बात नहीं मानी है, खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी दीपिका पादुकोण को ही अपनी लाइफ में लाना चाहते थे, इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने तो दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज भी कर डाला था, जब महेंद्र सिंह धोनी के दोस्तों को दीपिका पादुकोण के बारे में पता चला तो इनको अक्सर छेड़ा करते थे और धोनी को दीपिका करके चिड़ाया करते थे, धोनी को भी अपने दोस्तों का यह मजाक बहुत ही अच्छा लगता था, लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी को इस बात का पता चला कि दीपिका पादुकोण को उनका ही कोई खास दोस्त पसंद करता है तो इन्होंने दीपिका से दूर होना ही ठीक समझा।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दोस्ती के लिए अपने प्यार को भी कुर्बान कर दिया था, आपको बता दें कि युवराज सिंह भी दीपिका की खूबसूरती के दीवाने थे, तब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त के लिए अपने प्यार से दूरियां बना ली और इन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट में दीया, युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की सगाई की खबरें भी सुर्खियों में छाई थी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस तरह की खबरों को झूठ बताया, लेकिन इन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था और यह एक दूसरे के काफी नजदीक भी थे, लेकिन कुछ टाइम के बाद दीपिका पादुकोण भी युवराज सिंह से अलग हो गई थी।

Back to top button