विशेष

फैट से फिट हुए यो यो हनी सिंह, लॉकडाउन में बनायी ऐसी जबरदस्त बॉडी, देखकर रह जाएंगे हैरान

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह की आवाज के दीवाने तो लोग हैं ही, मगर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द उनकी टोंड बॉडी के भी दीवानों की संख्या बढ़ने जा रही है। यो यो ने अपने शरीर में बहुत सारे बदलाव कर दिए हैं। इंटरनेट की दुनिया में ये बदलाव जो उन्होंने किए हैं, वे वायरल होने शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान यो यो हनी सिंह ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। इस बात का अंदाजा उनके बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को देखकर ही आप आसानी से लगा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि हनी सिंह के फैन भी उनमें आए इस बदलाव के बाद उन्हें देखकर पहचान नहीं पाएंगे।

गायब हुआ बॉडी फैट

अपने इंस्टाग्राम पर रैपर हनी सिंह की ओर से कई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें कि अपनी बॉडी पर की गई उनकी मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है। बॉडी से फैट उनके पूरी तरीके से गायब हो गया है। साथ ही उनकी बॉडी फुल टोंड नजर आ रही है। अपनी तस्वीरों के जरिए हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉडी ट्रांसफॉरमेशन के इशारे देने शुरू कर दिए थे। वे अब पूरी तरीके से फिट होकर सामने आ गए हैं। ऐसे में उनका लुक वाकई दीवाना करने वाला है। उन्होंने अपने कई रैप वीडियो के साथ अपनी बॉडी को भी फ्लॉट कर लिया है।

दिख रहे यंग और हैंडसम

वजन बढ़ने के बाद हनी सिंह पर उम्र बढ़ने का असर साफ-साफ नजर आने लगा था, मगर जब से उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, उनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। यो यो हनी सिंह अब पहले से अधिक यंग और हैंडसम दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें उनके डोले-शोले और उनकी बॉडी जबरदस्त तरीके से फ्लॉट हुई नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

Just for fun @kikusharda !! #yoyohoneysingh #yyhs #funnyvideos

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

टिक टॉक पर हैं एक्टिव

टिक टॉक पर भी इन दिनों हनी सिंह बहुत ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। कभी वे जोक्स पर तो कभी गाने की पैरोडी पर एक्टिंग करते हुए नजर आ जाते हैं। उनके द्वारा किए गए नए प्रयोगों को बहुत लाइक्स मिल रहे हैं। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा सदुपयोग यो यो हनी सिंह करते हुए दिख रहे हैं। उनकी टोंड बॉडी इस बात की गवाह है। उनके फैंस की ओर से भी उनके इस नए लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।

चार साल बाद हुई थी वापसी

पॉप सिंगिंग की दुनिया से यो यो हनी सिंह एक बार अचानक से गायब हो गए थे। चार वर्षों के बाद उनकी वापसी मखना गाने से हुई। उनका वजन काफी बढ़ गया था। मखना गाने में नेहा कक्कर के साथ उनकी आवाज सुनकर उनके चाहने वालों को बड़ी राहत मिली थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के दौरान उनकी कई तस्वीरें खींची गई थीं, जिनमें वे काफी फैटी नजर आ रहे थे। अपने लुक में उस वक्त भी उन्होंने कई बदलाव किए थे। टैटूज उन्होंने अपने शरीर पर बनवा लिए थे।

पढ़ें खूबसूरती के मामले में यो-यो हनी सिंह की पत्नी सभी अभिनेत्रियों को देती है मात, देखिए तस्वीरें

Back to top button