दिलचस्प

जानें कौन सी थी वो बात जिसे सुनकर अनुष्का के सामने रोने लगे थे विराट कोहली, अब किया खुलासा

विराट कोहली और अनुष्का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं

अनुष्का शर्मा एक बेहद की खूबसूरत अदाकारा हैं जो अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। फिल्म में उनका बबली रोल तो खूब पसंद किया जाता है साथ ही असल जिंदगी में भी वो ऐसे ही खुश मिजाज रहती हैं। यूपी के अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में नाम बनाया। उनकी सक्सेस की कहानी तो लोगों को प्रेरित करती ही है साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ उनके प्यार की कहानी भी लोगों को काफी पसंद आती है। विराट कोहली पर लाखों लड़कियां मरती हैं, लेकिन अनुष्का ने उन्हें अपना दीवाना बना लिया। दुनिया को कपल गोल्स देने वाली इस जोड़ी की प्यार की कहानी एक दम परी की कहानी जैसे ही लगती है। इस कहानी का एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं।

इसलिए अनुष्का के सामने रो पड़े थे विराट

ये बात है 2015 की जब विराट और अनुष्का का प्यार शुरु ही हुआ था। अनुष्का विराट के मैच देखने स्टेडियम जाने लगी थीं और विराट भी अनुष्का के फिल्मों के सेट पर जाने लगे थे। यहीं से इनकी प्यार की कहानी लोगों के सामने आना शुरु हुई। अनुष्का और विराट की शादी भले ही फेयरीटेल लगती हो, लेकिन उनकी कहानी में उतार चढ़ाव भी कई आए। हालांकि सभी हालातों को पार करते हुए विराट और अनुष्का ने एक दूसरे का साथ छोड़ा। एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए विराट ने बताया था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो अनुष्का के सामने रो दिए थे।

विराट कोहली ने बताया था कि एक बार वो अनुष्का के साथ ही थे जब उन्हें खबर मिली की उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बना दिया गया है। इस खबर को सुनकर विराट अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए और खुशी में उनके आंख से आंसू निकल आए। वो अनुष्का के सामने ही रोने लगे और फिर दोनों ने इस खुशी को एक दूसरे के साथ बांटा। बता दें कि विराट अनुष्का को अपना लकी चार्म मानते हैं।

विराट ने कहा था कि मुझे याद है मैं उस समय मोहाली में था जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी। अनुष्का उस वक्त मेरे साथ थी। मुझे मेलबर्न में टेस्ट कप्तान बनाया गया था और वो उस पल में मेरे साथ थी। बता दें कि विराट की परफॉर्मेंस एक वक्त पर थोड़ी बिगड़ गई थी इस पर लोगों ने अनुष्का को काफी जिम्मेदार बताया था। इस पर विराट ने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी थी। विराट और अनुष्का ने 2 साल तक अपने अफेयर की खबरें मीडिया से छिपा कर रखी और फिल साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली।

अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अभी तक कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। अनुष्का की रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, एनएच 10, बैंड बाजा बारात, सुल्तान जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिलहाल अनुष्का ने लॉकडाउन से पहले किसी फिल्म की घोषणा नहीं की थी। उम्मीद है की अनुष्का जल्द ही किसी फिल्म में नजर आएंगी।

Back to top button