बॉलीवुड

विराट कोहली से पहले इस भारतीय क्रिकेटर पर दिल हार गईं थी अनुष्का शर्मा, डेटिंग की आईं थी खबरें

अनुष्का शर्मा की गिनती टॉप एक्ट्रेसेज में होती है और उनकी विराट से शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस और प्रोड्स्यूर अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शर्मा ने  रब ने बना दी जोड़ी से ही बॉलीवुड में पहचान बना ली थीं। उनकी डेब्यू फिल्म काफी खास रही क्योंकि इसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। रब ने बना दी जोड़ी में अपनी एक्टिंग के दम पर अनुष्का ने अपनी पहचान साबित की। अनुष्का ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, लेकिन लोगों को उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा विराट कोहली की लव स्टोरी पसंद आती है। आप भी विराट और अनुष्का को देखकर अपना दिल हार जाते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का का नाम विराट से पहले किसी और क्रिकेटर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

इस क्रिकेटर के साथ अफेयर की उड़ी थी अफवाह

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दो नाम नहीं बल्कि एक नाम ही लगते हैं और इसकी वजह हैं इनके बीच का प्यार। अनुष्का और विराट अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े हैं, लेकिन उनका प्यार लोगों को उनका दीवाना बना देता है। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी आई थीं जिसमें ये बताया गया था कि विराट की दीवानी होने से पहले अनुष्का इसी इंडियन टीम के दूसरे खिलाड़ी पर जान छिड़कती थीं।

अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट लेवल क्रिकेटर हैं और शायद ये भी एक वजह थी कि अनुष्का को हमेशा से क्रिकेट में दिलचस्पी रही। अनुष्का ने फिल्मों में एंट्री कर ली, लेकिन खेल के प्रति उनकी दिलचस्पी हमेशा बरकरार रही। 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी की अनुष्का शर्मा क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही है। ऐसा कहा गया कि अनुष्का एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गई थीं और सुरैश रैना क्रिकेट सीरीज के लिए लंदन पहुंचे थे। ऐसे में ये खबरें सामने आई थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई। साथ ही अनुष्का या सुरैश रैना ने भी इन खबरों को कभी सही नहीं बताया।

 

View this post on Instagram

 

? ?

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on

कई लोगों से जुड़ चुका है अनुष्का का नाम

हालांकि अनुष्का शर्मा का प्यार सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के लिए ही नजर आया। विराट भी अनुष्का शर्मा के प्यार में घायल हो गए थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में आई। ऐसा कहा जा रहा था कि विराट की परफॉरेमेंस भी अनुष्का की वजह से खराब होने लगी थी। इसके बाद से विराट कोहली ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई थी। अनुष्का शर्मा और विराट के बीच कुछ दिन ब्रेक पर रहने की खबरें आई थीं। इसके बाद से दोनों ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत की और फिर इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

गौरतलब है कि विराट के दिल में अनुष्का का नाम ही छपा है, लेकिन अनुष्का का नाम विराट से पहले रणवीर सिंह के साथ भी जोड़ा गया था। फिल्म लेडिज वर्सेस रिकी बहेल और बैंड बाजा बारात के फिल्म दौरान दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी थीं। हालांकि रणवीर सिंह का दिल दीपिका पर आ गया और उन्होंने दीपिका से शादी कर ली। अनुष्का का नाम रणवीर के अलावा रनबीर कपूर से भी जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों ने इसे दोस्ती का नाम दिया। इसके अलावा शाहिद कपूर से भी अनुष्का के रिश्ते की खबरें सामने आई थी जिसे बाद में अफवाह बताया गया। अनुष्का का दिल असल में सिर्फ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए ही धड़का और उन्होंने विराट को ही अपना जीवनसाथी चुना।

Back to top button