राशिफल

Rashifal 1 May: महीने के पहले दिन इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, तरक्की के बन रहे हैं योग

हम आपको शुक्रवार 1 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको समाज में सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि आप किसी अपमान जनक स्थिति में न फंसें। राजनैतिक अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। धन से जुड़े फैसलों में अपने घर परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लेनी चाहिए वरना आपके साथ बुरा हो सकता है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आपको काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखना बहुत आवश्यक है इसलिए व्यर्थ की चीज़ों की ओर आकर्षित न हों। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। जीवनसाथी की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कोशिशें पूरा होने में समय लग सकता है। साथ काम करने वाले आज आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आप अपनी कथनी पर जरा काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके विरोधी भी आपके आगे हार मान जाएंगे। पदोन्नति और नयी ज़िम्मेदारियां मिलेंगी। बातचीत में कुशलता आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन के भय या संकोच समाप्त होंगे। सहकर्मियों से आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण जी खोलकर आप जिंदगी का मजा ले सकते हैं। दु:खद समाचार भी मिल सकता है, धैर्य रखें। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा दिन है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यापार में लाभ होने की संभावना है। उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास हो सकता है। विभिन्न तरह के रास्ते अपना कर आप आमदनी के स्त्रोत बना पाएंगे। फिज़ूलखर्ची से बचना बहुत आवश्यक है। नया निवेश करने से बचें। काम पूरा होने में समय लग सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। छुपी हुई परेशानियां सामने आ रही हैं। थोड़ी तकलीफ तो होगी लेकिन निराकरण भी होगा। धर्म-कर्म में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पिता से लाभ होगा। पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बहुत तरह के मनोभावों से गुजरेंगे। इनमें अधिकतर मनोभाव सकारात्मक और अच्छा फल देने वाले होंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ किसी नए विषय पर बातचीत कर सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। अपने उधार चुकाने में आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। एक नई परियोजना स्टार्ट कर सकते हैं। मन-मुताबिक कोई काम पूरा होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी कारोबार व्यापार तेजी से उन्नति करेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपने जो सोच रखा है, जो रूपरेखा तैयार की है उसको कार्यरूप दें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए क़दम सफलता दिलाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करते समय बहुत सावधान रहें। मां की सेहत पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। घरेलू तनाव से बचें। आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा। धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें। किसी को अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कोई खास बात आपको पता चल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कार्यस्थल पर आपकी उत्साही कार्यशैली आसपास के लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है। बहुत तरह की चिंताएं दिमाग में चल रही हैं। इमोशनल बने रहेंगे। कन्फ्यूजन में भी रहेंगे। किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से भी बहुत मदद मिलेगी। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

आपने Rashifal 1 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर, मोदी के नाम से हुई मंदिर में पहली पूजा

Back to top button