बॉलीवुड

ये मशहूर एक्ट्रेस हैं अरुण गोविल की भाभी, दूरदर्शन के इस प्रसिद्ध शो को करती थी होस्ट

दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही रामानंद सागर की ‘रामायण’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और ‘रामायण’ में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों को खूब प्यार मिल रहा है। ‘रामायण’ की वजह से ही दूरदर्शन को जबरदस्त टीआरपी मिल पाई है और ये नाटक एक बार फिर से हिट रहा है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल खबरोंं में बने हुए हैं और लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

अरुण गोविल 80 और 90 के दशक के एक जाने माने चेहरे थे और इन्हें रामायण से काफी पहचान उस दौर में मिली थी और वैसा ही प्यार अरुण गोविल को दोबारा मिल रहा है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश राज्य में 2 जनवरी 1958 को हुआ था। इन्होंने कई सारे नाटकों और कुछ फिल्मों में काम कर रखा है। लेकिन इन्हें असली पहचान रामायण की वजह से ही मिली है और ये राम के किरदार के लिए आज भी जाने जाते हैं।

आपको बात दें कि अरुण गोविल के अलावा इनके परिवार के लोग भी इसी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और इनकी भाभी जानी मानी एक्ट्रेस हैं।  इनकी भाभी कोई और नहीं बल्कि तबस्सुम है। तबस्सुम बचपन से ही फिल्मी जगत से जुड़ी हुई थी और इन्होंने नरगिस के साथ बातौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्ट‍िंग कर‍ियर की शुरुआत की थी।  इन्होंने मेरा सुहाग , मंझधार, बैजू बावरा, तेरे मेरे सपने, चमेली की शादी, स्वर्ग और बड़ी बहन जैसी फिल्म में काम कर रखा है।

‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ को किया था होस्ट

तबस्सुम दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले पहले बॉलीवुड सिलेब्रिटी टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की होस्ट थीं। ये शो बेहद ही फेमस था और 12 सालों तक चला था। इस शो की शुरुआत 1972 में हुई थी और ये शो साल 1993 तक प्रसारित हुआ था। इस कार्यक्रम में तबस्सुम फिल्मी हस्तियों और टेलीविजन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों का साक्षात्कार लिया करती थीं।

तबस्सुम ने अरुण गोविल के बड़े भाई यानी विजय गोविल के साथ शादी की थी। विजय गोविल भी फिल्मी जगत से जुड़े हुए थे। वहीं अरुण गोविल ने एक्ट्रेस श्रीलेखा गोविल संग शादी की है। जो कि एक अभिनेत्री थी। श्रीलेखा गोविल ने ‘हिम्मतवर’ और ‘छोटा सा घर’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

शादी से हुए दो बच्चे

अरुण गोविल और श्रीलेखा के कुल दो बच्चे हैं जिसमें से एक बेटा अमल गोविल और एक बेटी सोनिका गोविल हैं। अरुण गोविल के बच्चे फिल्म जगत और टी.वी की दुनिया से दूर ही हैं। इनके बेटे अमल की शादी हो चुकी है। जबकि बेटी सोनिका पढ़ाई खत्म कर जॉब कर रही हैं।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय दूरदर्शन में रामानंद सागर की ‘रामायण’ को फिर से प्रसारित किया गया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ सबसे पहले साल 1987 में प्रसारित की गई थी और इसका अंतिम एपिसोड  31 जुलाई 1988 को आया था। रामायण के कुल 78 एपिसोड थे। ये नाटक इतना प्रसिद्ध था कि ये दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाला पौराणिक नाटक है।

Back to top button