बॉलीवुड

रामायण सीरियल से पहले इस शो में सीता और लक्ष्मण कर चुके हैं काम, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

दीपिका और सुनील लहरी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है

33 साल बाद फिर से दर्शकों के बीच रामायण के प्रसारण ने इन कलाकारों को अपने पुराने दर्शक के साथ नए दर्शक भी दे दिए। रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुए ये एक्टर्स अब अपनी और भी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया रातों-रात स्टार गई थीं। वहीं अरुण गोविल को भी लोग भगवान श्रीराम मानने लगे थे। इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाकर सुनील लहरी ने भी घर घर पहचान बनाई थी। अब सुनील लहरी ने एक ऐसी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो दीपिका चिखलिया के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर खूब पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ फैंस ने बताया की इन दोनों को साथ देखना अजीब लगा था।

सुनील लहरी  ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका अरुण गोविल के साथ नहीं बल्कि सुनील लहरी के साथ नजर आ रही है।  वहीं दीपिका ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर  शेयर करते हुए लिखा- विक्रम और बेताल। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी की रामायण से पहले ही ये दोनों कलाकार एक साथ रामानंद सागर की विक्रम और बेताल में काम कर चुके थे।

सबसे खास बात ये की इस सीरियल में विक्रम का किरदार अरुण गोविल ने ही निभाया था। वहीं दीपिका और सुनील ने कई तरह के किरदार निभाए थे। बता दें की विक्रम और बेताल 1988 में प्रसारित हुआ था और दर्शकों को ये सीरियल भी काफी पसंद आया था। दीपिका और सुनील की इस तस्वीर को एक हजार से भी ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका है। वहीं 17 हजार से अधिक बार लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। दीपिका ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि भले ही सीन दूसरे शो का है लेकिन आपको एक साथ देखकर अजीब लग रहा है। बता दें की विक्रम-बेताल में दीपिका और सुनील ने कई तरह के किरदार निभाए थे।

 

View this post on Instagram

 

Myself and Deepika ji in one of the the serial before Ramayan

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on

Myself and Deepika ji in one of the the serial before Ramayan

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on Apr 25, 2020 at 5:10am PDT

गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते दर्शकों के मनोरंजन के लिए रामानंद सागर की रामायण का फिर से प्रसारण शुरु किया गया। इस सीरियल को फिर से दर्शकों का प्यार मिला और पुराने लोगों के साथ साथ आज के बच्चों ने भी 90 के दौर को जी लिया। रामानंद सागर आज इस खूबसूरत सफर को दोबारा देखने के लिए इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने काम के जरिए उन्होंने कई पीढ़ियों का मनोरंजन कर दिया।

गौरतलब है कि रामानंद सागर फिल्म सिनेमा में काफी एक्टिव रहते थे। इसके बाद अचानक से उन्होंने टीवी का रुख कर लिया। उन्होंने तय किया की रामायण बनाएंगे। रामायण की कहानी उस वक्त भी चलेगी या नहीं लोगों को कोई आईडिया नहीं था। बहुतों का मानना था कि मुकुट और पूछ अब कौन देखना चाहेगा। हालांकि रामानंद सागर ने तय कर लिया था की वो रामायण जरुर बनाएंगे।

रामायण बनाने के लिए उन्हे फंड्स इकट्ठा करना था, लेकिन वो जमा नहीं हो पाया तो उन्होने विक्रम बेताल बनाया। ये शो जबरदस्त हिट रहा और इसके बाद रामानंद सागर को फाइनेंसर्स मिलने लगे। इसके बाद रामायण बनाने का उनका सपना सच हुआ। जब रामायण प्रसारित हुआ तो दर्शकों ने जी भरकर इस सीरियल को देखा। उस वक्त पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा होकर रामायण देखता था। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को सालों तक लोग श्रीराम और सीता ही समझते थे। अब रामायण के बहुत से कलाकार हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके निभाए किरदार दर्शक कभी नहीं भूलेंगे। दूसरी तरफ अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं और फैंस के साथ पुरानी यादें शेयर करते रहते हैं।

Back to top button