राशिफल

Rashifal 26 April: आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान व‍िष्‍णु की कृपा से इन 7 राशियों को होगा लाभ

आज अक्षय तृतीया का बड़ा पर्व है। यह पर्व मुख्‍य रूप से भगवान व‍िष्‍णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, धर्म व पुण्य कभी भी नष्ट नहीं होता। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 April 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन दिव्यांग व्यक्ति को कुछ खाने का सामान दान करें। आमदनी के नए मौके मिल सकते हैं। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपके कार्य सरलता से सिद्ध हो जाएगें। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई फैसला करना कठिन साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को पंचामृस से स्नान करवाएं। स्वजनों से सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। आज स्वस्थ संबंधित परेशानी हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई यश आज आपको सुनने मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी लव लाइफ में सुधाए आएगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी काम को पूरा करने में घर के बुजुर्गों की सहायता आपको बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। तुलसी का जल चढ़ाकर आरती उतारें और ब्राह्मणों को दान करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। आज के दिन बड़े ब्याज पर कर्ज लेने से बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। ऑफिस में आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। आज आपकोउन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है,जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। सिंह राशि वाले आज गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। उदर विकार या त्वचा के रोग की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। कन्या राशि वाले विष्णु भगवान के मंदिर में अन्न का दान करें या जरूरतमंद लोगों को वितरीत करें। छोटे भाई-बहनों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। अत्यधिक खर्च आगे के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अनिश्चित कारणों से बदलाव होंगे लेकिन प्रगति होती रहेगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। आज कुल लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। तुला राशि वाले आज के दिन भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अपने नीचे में काम करने वाले लोगों को डांटे नहीं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए समय उपयुक्त है, क्योंकि आपके पास आराम के लम्हे होंगे। आपका गुस्सा आपका काम खराब कर सकता है इसलिए इस पर काबू रखें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मिक शांति रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। अपने स्वस्थ का ख्याल रखें क्योंकि इससे जुड़ी परेशानी हो सकती है। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। समय पर अर्थ की व्यवस्था होगी। मार्केटिंग के लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। आज सुबह स्नान करके भगवान विष्णु को कच्चे दूध से स्नान कराएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी तरह का कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें मंजूरी मिल सकती है। दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा ना करें। अपने स्वस्थ को लेकर आपको चिंता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अक्षय तृतीया पर कुंभ राशि वाले भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज काम को लेकर आपमें खासा उत्साह नजर आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों को लेकर भी आपको कुछ चिंता हो सकती है। विष्णु भगवान को खीर का भोग लगायें।

आपने Rashifal 26 April 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 April 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 April 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस दिशा में गैस का चुल्हा रखने से नहीं होती अन्न की कमी, बरकत हमेशा बनी रहेगी

Back to top button