बॉलीवुड

आखिर क्यों अमिताभ बच्चन से डरने लगी थीं परवीन बॉबी? कहा था- वो मुझे जान से मार देंगे….

पर्दे पर दर्शकों को अमिताभ और परवीन की जोड़ी काफी पसंद थीं और खुद परवीन भी अमिताभ को एक अच्छा को-स्टार मानती थीं

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और शोहरत की बुलंदियों पर रहने वाली परवीन बॉबी की निजी जिंदगी एक काली अंधेरी रात जैसी थी। 70 के दशक में परवीन  बॉबी का जलवा था। वो जवां दिलों की धड़कन थीं और अदाकारी में अच्छों अच्छों को पीछे छोड़ देती थी। परवीन ने अपने फिल्मी करियर में कई स्टार्स के साथ काम किया और उनकी जोड़ी कई हीरो के साथ जमी। वैसे तो परवीन हर किसी के साथ पसंद की जाती थीं, लेकिन अमिताभ के साथ उनकी जोड़ी फैंस की पहली पसंद थी। दोनों की शानदार केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगाती थी। फैंस और डॉयरेक्टर सभी इन्हें पसंद करते थे, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब परवीन ने अमिताभ पर उन्हें जान से मारने का आरोप लगा दिया था।

अमिताभ पर लगाए थे गंभीर आरोप

परवीन का अमिताभ पर ऐसे गंभीर आरोप लगाना सबके लिए हैरानी भरा था। एक इंटरव्यू में परवीन ने खुद अमिताभ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने जीवन में किसी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थीं तो वो अमिताभ थे। उन्होंने अमिताभ को जेंटलमन बताया था। निजी जिंदगी में भी वो उन्हें एक बेहतरी को-स्टार के तौर पर काफी पसंद करती थी। फिर ऐसा क्या हुआ की उन्हें लगने लगा कि अमिताभ उन्हें मार डालेंगे।

परवीन की जिंदगी में प्यार बहुत बार आया था। परवीन कबीर बेदी के काफी करीब थीं और उनसे उनका अफेयर था। जब दोनों का ब्रेकअप हो गया तो उनकी जिंदगी में आए मशहूर निर्देशक महेश भट्ट। परवीन उनसे बहुत प्यार करती थी। हालांकि महेश पहले से शादीशुदा थे इसलिए सबके सामने परवीन का हाथ नहीं थाम सकते थे। पर कहते हैं ना कि प्यार कहां किसी हद में रहता है, शादीशुदा होने के बाद भी अपनी पत्नी को छोड़ महेश परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे।

मानसिक रुप से बीमार थीं परवीन

कुछ समय बाद वो परवीन से अलग भी हुए। परवीन में बहुत कुछ बदल चुका था। एक बार महेश परवीन से मिलने उनके घर पर पहंचे तो उन्होंने देखा कि फिल्मी कॉस्ट्यूम पहने परवीन चाकू लिए कोने में खड़ी है। परवीन कह रही थीं, सब मुझे जान से मार देना चाहते हैं। महेश को समझ में आ गया था की परवीन को कोई गंभीर समस्या है। उन्हें स्तिजफ्रेनिआ जैसी गंभीर बीमारी थी जिससे उनकी मानसिक हालत खराब हो गई थी। उन्हें हमेशा खौफ लगता था कि कोई उन्हें मारना चाहता है और इस डर का आरोप उन्होंने बॉलीवुड के शंहशाह पर लगाया था।

परवीन को लगने लगा था कि अमिताभ एक गैंगस्टर हैं और उनकी जान लेना चाहते हैं। उनको लगता था कि अमिताभ के गुंडों ने उनकी सर्जरी की है और उनके कान के नीचे चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया है। उन्हें लगता था कि अमिताभ उनकी पल पल की जानकारी रखते हैं और उन्हें मार देना चाहते हैं। परवीन फिर इलाज के लिए अमेरिका चली  गईं।

जब परवीन अमेरिका गई थीं उस वक्त वो एक बड़ी स्टार थीं। जब वो लौटीं तो उनका करियर खत्म हो चुका था। उनका वजन बढ़ गया था।  वो एक फ्लैट में रहती और बहुत कम ही बाहर आती जातीं। दौलत, शौहरत और हुस्न की मालकिन परवीन बॉबी ने एक अकेले कमरे में अपना अंत समय काटा। मरने के तीन दिन बाद उनकी लाश लोगों के सामने आई थीं। उनकी बॉडी को महेश भट्ट ने क्लेम किया था। परवीन ने हिंदी सिनेमा में जो अपनी अमिट छाप छोड़ी है उसे कभी कोई भुला नहीं पाएगा।

Back to top button