बॉलीवुड

सोनू निगम की गिरफ्तारी की उठी मांग तो सपोर्ट में आए अदनान सामी, कहा- वो मेरे सच्चे….

सोनू निगम इन दिनों लॉकडाउन के चलते दुबई में फंसे हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है

कोरोना वायरस के चलते कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति चल रही है। ऐसे में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी दुबई में समय बिता रहे हैं। वहीं एक बार फिर उनके पुराने बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। यहां तक कि हेटर्स ने दुबई पुलिस से सोनू निगम को गिरफ्तार करने की अपील की है। इसी बीच मशहूर सिंगर अदनान सामी ने सोनू निगम को सपोर्ट किया है।

सोनू के सपोर्ट में आए अदनान

सोनू निगम ने तीन साल पहले अजान को लेकर बयान दिया था और उस वक्त भी उनकी काफी आलोचना की गई थी। सोनू निगम ने कहा था कि सुबह के वक्त घर के पास वाली मस्जिद से अजान की आवाज आती है जिससे उनकी नींद खराब हो जाती है। इस बात को लेकर काफी बवाल हुआ था। हालांकि काफी विवाद के बात वो बात पुरानी हो गई थी, लेकिन एक बार फिर उनके इन ट्वीट्स को वायरल किया जा रहा है। इस विवाद को दोबारा बढ़ते देख अदनान सामी ने सोनू निगम के लिए पोस्ट करते हुए अपना सपोर्ट दिखाया है।


अदनान ने ट्विटर पर अपनी और सोनू की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की गजब बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। उन्होने सोनू निगम को सपोर्ट करते हुए लिखा- जहां तक सोनू निगम की बात है तो आप उनकी गायकी को एक किनारे कर दें जो कि बहुत ही खूबसूरत है, वो एक सच्चे भाई हैं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे अपना समझकर हमेशा मुझपर अपना प्यार लुटाया है। मैं जहां तक उन्हें जानता हूं वो हर धर्म का सम्मान करते हैं। प्लीज उन्हें अकेला छोड़ दें।

फैंस भी कर रहे सपोर्ट

बता दें कि सोनू निगम के लिए अदनान सामी का ये सपोर्ट कई फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। कई फैंस ने सोनू निगम को भी सपोर्ट किया है और कहा है कि पूरा भारत सोनू निगम के साथ है। बता दें की सोनू निगम लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे हुई है और अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता फैला रहा है। इसी बीच उनके पुराने ट्वीट्स वायरल कर दिए गए जिसमें उन्होंने अजान को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही सोनू की दुबई मे ही गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

क्या है पूरा मामला

2017 में सोनू निगम ने ट्वीट कर सुबह होने वाली अजान पर एतराज किया था। उन्होंने कई ट्वीट कर इस बात पर आपत्ति जताई थी। सोनू ने कहा था कि उनके घर के पास एक मस्जिद है जहां से रोज सुबह अजान की आवाज आती है। इस आवाज से उन्हें जल्दी उठना पड़ता है और उनकी नींद खराब हो जाती है।

उन्होंने मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारों को भी ध्वनि प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताया था। उस वक्त धर्म को लेकर की गई इस टिप्पणी पर कई लोगों ने एतराज जताया था। कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब कुछ सालों बाद फिर से इन ट्वीट्स को वायरल किया जा रहा है। बता दें कि अभी कुछ समय पहले सोनू ने अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट किया था। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने अकाउंट क्यों डिलीट किया है।

Back to top button