बॉलीवुड

क्या चोरी-छिपे शादी कर चुके हैं आशा और ऋत्विक? ब्रेक-अप की खबरों की बीच शादी की तस्वीरें वायरल

पवित्र रिश्ता के सेट पर एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे आशा और ऋत्विक, अब 6 साल बाद हुए अलग

टीवी के मशहूर कपल में से एक ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी इन दिनों अपने ब्रेक-अप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री दोनों को ही खूब पसंद करते हैं। आशा और ऋत्विक 6 साल से रिलेशनशिप में थे और अचानक से इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को झटका दे दिया है। हालांकि इसी बीच आशा और ऋत्विक की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। ऐसे में फैंस को हैरानी हो रही है कि क्या आशा और ऋत्विक ने पहले ही चोरी छिपे शादी रचा ली थी? आपको बताते हैं शादी की इन तस्वीरों का सच क्या है।

ये है शादी की तस्वीरों का सच

बता दें की ऋत्विक और आशा पवित्र रिश्ता के सेट पर पहली बार मिले थे और यही से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। सेट पर एक साथ काम करते करते इनके बीच प्यार हो गया था। इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री के फैंस भी काफी दीवाने हैं। हालांकि इनकी शादी की वायरल तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि इन दोनों ने पहले ही चोरी-छिपे शादी रचा ली थी जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। इस तस्वीर में ऋत्विक और आशा एक दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं। साथ ही दूल्हा-दुल्हन के रुप में दोनों काफी खूबसूरत भी लग रहे थे।

हालांकि ये तस्वीरें इनकी शादी की नहीं बल्कि साल 2014 में हुए ग्रेट वुमेन अवार्ड की है। इस इवेंट में टीवी जगत की कई हस्तियों ने दूल्हा और दुल्हन का गेट अप पहना था और खूब मस्ती की थी। इसमें आशा और ऋत्विक भी शामिल थे जो ब्राइड और ग्रूम के अवतार में नजर आए थे।

इस इवेंट में आशा नेगी के साथ सुरभी ज्योति और रिद्धि डोगरा भी शामिल थी। ऐसे मे ये बात साफ है कि ऋत्विक और आशा ने शादी नहीं की थी बल्कि सिर्फ इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि अब दोनों का ब्रेक अप हो चुका है।

ब्रेक अप कर चुके हैं आशा और ऋत्विक

ऋत्विक ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि प्यार जानने के लिए जरुरी है। बिना किसी शर्त के। ये जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है। प्यार से अलग इस दुनिया में कुछ भी नही है। प्यार एक योग है। वहीं एक और पोस्ट में ऋत्विक ने लिखा कि कुछ भी अब पहले जैसा नहीं हो सकता। सामान्य रहकर कुछ काम भी नहीं कर रहा। अगर हम वापस भी जाना चाहें तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं। उम्मीद है की हम ऊपर उठेंगे और करियर में अच्छा काम करेंगे।

ब्रेकअप की खबरों की माने तो दोनों के करीबियों ने बताया था कि ऋत्विक और आशा में बहुत दिनों से अनबन चल रही थी। इस वजह से उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी। दोनों को अलग हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया और ये दोनों का ही फैसला था। बता दें कि ऋत्विक और आशा ने 2013 में अपने रिलेशनशिप की बात सबके सामने रखी थी। उनकी शादी की खबरें भी कुछ समय बाद उड़ी थी, लेकिन दोनों ने ही इस खबर को अफवाह बताया था। अब ये दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।

Back to top button