दिलचस्प

Stereotype तोड़ते हुए इस दुल्हन ने शादी में पहना सफेद लहंगा, खूबसूरती में हीरोइनें भी हैं फ़ैल

सब्यसाची अपने पारंपरिक परिधानों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लहंगे डिजाइन किए हैं

हमारे देश में शादी की रस्में बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। हिंदू धर्म में तो शादी के समय दुल्हन का लाल जोड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है।साथ ही लाल जोड़े में दुल्हन का रंग निखर कर सामने आता है। ये परंपरा बहुत पुरानी है, लेकिन आज के समय में भी महिलाएं शादी के वक्त लाल जोड़े पहनने को पहली प्राथमिकता देती हैं।

सिर्फ परंपरा के लिए ही नहीं आज के समय में भी लाल रंग काफी फैशनबल माना जाता है। हालांकि वक्त के साथ इसमें बड़ा बदलाव भी आया है और आज कल दुल्हनें दूसरे रंग के लंहगे भी पहनने लगी हैं। वहीं सब्यसाची की  एक ऐसी दुल्हन भी है जिसने लाल रंग को छोड़कर सफेद रंग का लंहगा चुना। आपको दिखाते हैं इस दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें।

लहंगे के लिए सब्यसाची हैं पहली पसंद


डिजाइनर सब्यसाची के लहंगे आज कल हर दुल्हन की पहली पसंद बने हुए हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज अनुष्का, दीपिका और प्रियंका ने भी सब्यसाची के ही लहंगे पहने थे जिस पर हर किसी का दिल आ गया। सब्यसाची भी अपने ब्राइडल क्लेक्शन को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में उनके डिजाइन किए हुए शानदार लंहगे और साड़ियां रियल लाइफ ब्राइड की तस्वीरें पोस्ट होती हैं।

इस दुल्हन की सबसे खास बात ये है कि उसने अपनी शादी के लिए लाल रंग की जगह सफेद रंग का लंहगा चुना था। परंपरा तोड़ सफेद रंग के लंहगे में खूबसूरत लगने वाली इस दुल्हन का नाम शिखा खेतवानी है। इन्होंने श्रीलंका में शादी की है। उनके सफेद रंग के लहंगे में गुलाबी रंग के धागों की कढ़ाई वाली चुनरी है और साथ ही ब्लाउज और लहंगे में गोटा-पट्टी का भी काम हुआ है।

उनके लहंगे के बॉर्डर पर गुलाबी रंग की काफी चौड़ी कढ़ाई भी हुई है। इसके साथ उन्होंने ज्वैलरी में सूर्ख लाल रंग का चूड़ा पहना हुआ है और गोल्डन कलीरें भी पहने हैं। उन्होंने डायमंड की हैवी ज्वैलरी पहनी थी और सफेद रंग के लंहगे के साथ लाइट मेकअप किया है जिसमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही थी। हालांकि इससे पहले एक दुल्हन ने उदयपुर में शादी के लिए सफेद रंग का लंहगा पहना था। इस लंहगे में भी बारीक फूलों की कढ़ाई गई थी। इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था।

बता दें की सब्यसाची ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए भी लहंगे डिजाइन किए गए थे। अनुष्का की शादी का लहंगा फैंस की आज भी पहली पसंद हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के लहंगे भी सब्यसाची ने ही डिजाइन किए थे। वहीं ईशा अंबानी का खूबसूरत लहंगा भी सब्यसाची का ही डिजाइन किया हुआ था। इन लहंगों को देखकर आज भी लोग सब्यसाची की तारीफ करते हैं।

Back to top button