दिलचस्प

अनुष्का शर्मा से अनोखी डिमांड कर बैठे युजवेंद्र चहल, कहा- अगली बार ओपनिंग चहल से कराएं

हाल ही में युजवेंद्र चहल ने अनुष्का से ऐसी मांग रख दी है जिससे विराट भी हैरान रह जाएंगे

लॉकडाउन में सभी फिल्मी सेलिब्रिटीज अपने घरों में कैद होकर आराम फरमा रहे हैं। वहीं IPL टल जाने के चलते क्रिकेटर्स भी अपने घरों में कैद हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो में अनुष्का विराट को – ओए कोहली…ओए ओए….विराट चौका मार ना बोलती नजर आ रही है। इस पर विराट का रिएक्शन भी कमाल का आया है। अब वहीं युजवेंद्र चहल भी इनकी मस्ती में जुड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अनुष्का से ऐसी मांग रख दी है जिससे विराट भी हैरान रह जाएंगे।

चहल ने कर दी अनुष्का से ये डिमांड

अनुष्का के इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट सामने आ रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अनुष्का शर्मा से अनोखी ही डिमांड कर दी है। चहल ने इस वीडियो पर कमेंट किया। चहल ने लिखा कि भाभी आप विराट भाई को बोलना की अगली बार चहल को ओपनिंग कराएं। उम्मीद है की वो आपकी सुन लेगे। चहल के इस कमेंट को क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। चहल अपने हंसी-मजाक के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। अब उन्होंने अनुष्का भाभी से ऐसी मांग कर दी जिससे विराट भी हैरान हो जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

I thought he must be missing being on the field. Along with the love he gets from millions of fans, he must be especially missing this one particular type of fan too. So I gave him the experience ???

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


बता दें की कोरोना महामारी के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में सब अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। जहां फिल्मी स्टार घर के काम में खुद को व्यस्त किए हुए हैं तो वहीं क्रिकेट प्लेयर्स एक दूसरे को वीडियो कॉल कर हाल चाल ले रहे हैं।

कुछ दिन पहले युजवेंद्र चहल का एक और इंस्टाग्राम काफी पसंद किया गया था जिसमें वो जारा से बात करते नजर आ रहे थे। वहीं उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था कि ये सबके लिए सरप्राइज होने वाला है। अब चहल अनुष्का के वीडियो पर कमेंट कर मस्ती कर रहे हैं।

वीडियो कॉलिंग कर रहे हैं सिलेब्रिटीज

गौरतलब है कि साल का ये महीना आईपीएल का होता है जब सारे क्रिकेट प्लेयर खेल में बिजी रहते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईपीएल का मैच टल गया है और क्रिकेटर घर में बैठे हैं। ऐसे में अपना समय काटने के लिए ये प्लेयर्स एक दूसरे को वीडियो क़ॉल कर रहे हैं। इनकी मस्ती भरी बातें सुनकर फैंस को भी मजा आ रहा है। वहीं फिल्मी सितारे घर पर डिश बनाकर और सफाई करके अपना समय काट रहे हैं।

बता दें की लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री भी पूरी तरह से रुकी हुई है। कई फिल्में जो मार्च-अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी वो आगे के लिए टाल दी गई हैं। बात करें अनुष्का शर्मा की तो बहुत समय से उनकी कोई फिल्म सामने नहीं आई थी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी, लेकिन फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अनुष्का के फैंस उनकी नई फिल्म की घोषणा के इंतजार में हैं।

Back to top button