दिलचस्प

लॉकडाउन के चलते मायके में फंस गई पत्नी, पति ने नाराज होकर प्रेमिका से कर ली शादी

लॉकडाउन के दौरान बिहार राज्य से एक चौंकाने वाली खबर आई है। इस राज्य में लॉकडाउन के कारण एक महिला के पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। दरअसल लॉकडाउन के चलते महिला अपने मायके में फंस गई। पत्नी के मायके में फंसे होने का फायदा उठाते हुए उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। ये मामला बिहार की राजधानी पटना का है। वहीं पति की इस हरकत के बारे में जब उसकी पहली पत्नी को पता चला, तो उसने फौरन पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

क्या है पूरा घटनाक्रम

खबरों के अनुसार ये महिला पिछले महीने अपने मायके गई थी। मायके जाने के बाद ही देश को लॉकडाउन कर दिया गया। ऐसे में ये महिला अपने मायके में ही फंस गई और चाहकर भी अपने पति के घर ना जा सकी। पुलिस के अनुसार जिस दिन ये महिला अपने पति के घर जाने वाली थी। उसी दिन लॉकडाउन लग गया। जिसके कारण वो ससुराल नहीं पहुंच सकी। वहीं पत्नि के ससुराल ना आने पर पति उससे नाराज हो गया और उसने दूसरा विवाह कर लिया। महिला के पति ने अपनी प्रेमिका से ही विवाह किया और उसके साथ रहना शुरू कर दिया।

महिला को जैसे ही पति की दूसरी शादी की खबर मिली। तो उसने फौरान पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की और तब पति ने पुलिस को बताया कि उसने खिरीमोड़ स्थित रघुनाथपुर में रह रही अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली औ और वो उसकी के साथ रह रहा है। जिसके बाद महिला के पति को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद कर दिया।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने 23 मार्च को पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया था। ये लॉकडाउन 21 दिनों का था। लॉकडाउन के तहत किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी और जो लोग जहां फंसे हुए थे। उन्हें वहीं पर रहने को कहा गया था। ऐसे में इस महिला का पति उसे रोज फोन कर तंग कर रहा था और उसे ससुराल आने को कहा रहा था। लेकिन लॉकडाउन के कारण ये महिला अपने ससुराल ना जा सकी। जिसके चलते इसके पति ने अपने प्रेमिका से फौरन विवाह कर लिया और उसके साथ ही रहना शुरू कर दिया। पति की इस हरकत के बारे में महिला को जब पता चला तो उसने पटना के दुल्हिन बजार थाने में शिकायत दर्ज करवा दी और अब उसका पुलिस जेल में है।

Back to top button