दिलचस्प

दूसरी महिला से शादी करने जा रहे प्रेमी को दूल्हा बने देख प्रेमिका ने की जबरदस्त धुनाई और फिर…

प्रेमिक से लॉकडाउन का बहाना बना कर 3 बार टाल चुका था शादी

कोरोना महामारी का संकट पूरी दुनिया में फैला जा रहा है, लेकिन मोहब्बत करने वालों की अलग ही परेशानी चल रही है। कोरोना के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। अब कोई अपने परिवार से दूर हो गया तो कोई अपने प्यार से। वहीं लॉकडाउन के रहते एक प्रेमी ने मौके का फायदा उठाने की सोची और उसे लेने के देने पड़ गए। दरअसल लॉकडाउन के चलते एक लड़का सेहरा बांधे और फूलों से सजी गाड़ी में बैठकर शादी के लिए निकला। हैरान कर देने वाली बात ये है कि वो ये शादी अपनी प्रेमिका से नहीं बल्कि किसी दूसरी लड़की से करने जा रहा था। जब प्रेमिका को इस बात का पता चला तो तांडव शुरु हो गया और उसने अपने प्रेमी की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों में समझौता करवाकर शादी करा दी।

लॉकडाउन का फायदा उठाने की कोशिश में था युवा

दरअसल प्रेमिका का कहना कि वो इस लड़के के साथ 3 साल से रिलेशन में थी। दोनों की शादी का प्लान भी बन रहा था। पहले शादी 5 मार्च को होने वाली थी, पर लड़के ने कोई बहाना बनाकर शादी आगे टाल दी। इसके बाद तारीख आगे बढ़ी तो 5 अप्रैल कर दी गई। तब तक देश में लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी थी। इसके बाद लड़के ने लॉकडाउन का बहाना बनाकर शादी की डेट आगे बढ़ा दी। इसके बाद लड़के ने दूसरी लड़की से शादी का मन बना लिया और कर्फ्यू में बारात लेकर निकल पड़ा।

गौरतलब है की दूल्हे की गाड़ी वहीं खराब हुई जहां उसकी प्रेमिका काम करती थी। प्रेमिका काम खत्म करके लौट रही थी। उसने जब दूल्हे को सजी हुई गाड़ी के साथ देखा तो आग बबूला हो गई। उसने दूल्हे को कार से उतारा। उसके कार के सारे फूल नोंच डाले और फिर गुस्से में दूल्हे की यानि की अपने प्रेमी की जबरदस्त धुनाई भी कर दी।

प्रेमी की धुनाई के बाद कर ली उससे शादी

बता दें की दूल्हा जगसीर सिंह निवासी खोसा रणधीर सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वहीं संत नगर की रहने वाली जसप्रीत कौर मौगा लुधियाना रोड स्थित आइकन हाइट्स आरके सिटी में लोगों के घरों में काम करती है। जसप्रीत की पहले दो बार शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों ही शादियां असफल थीं। पहला पति शादी के 6 महीने बात प्रवासी महिला को भगा ले गया था। दूसरी शादी उसने जिस व्यक्ति से की थी वो भी 1 साल के अंदर किसी डांसर के साथ रफू चक्कर हो गया था। उसके बाद जसप्रीत की जिंदगी में जगसीर आया, लेकिन वो भी उसे धोखा देने जा रहा था।

जगसीर जसप्रीत को शादी का वादा करके किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा था। लॉकडाउन के बहाने से उसने यहां पर अपनी शादी आगे बढ़ा ली थी। इसके बाद जब वो दूल्हा बनकर फूलों से सजी गाड़ी के साथ बारात लेकर निकला तो गड़बड़ हो गई। जगसीर की गाड़ी ठीक वहीं खराब हुई जहां उसकी प्रेमिका काम करती थी। जसप्रीत काम से लौट रही थी कि उसकी नजर दूल्हे पर पड़ी। पहले तो वो ये सब देखकर हैरान रह गई पर फिर उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने अपने प्रेमी की जबरदस्त पिटाई कर दी और गाड़ी की सारी सजावट भी बिगाड़ दी। बात जब पुलिस तक पहुंची तो दोनों में समझौता कराया गया की जगसीर को अपनी प्रेमिका से ही शादी करनी होगी। इसके बाद 3 बजे के आस पास दोनों का आनंद कारज करवा के महिला को ससुराल भेज दिया गया।

Back to top button