बॉलीवुड

टीवी इंडस्ट्री के कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी ने किया ब्रेकअप, 6 साल से कर रहे थे डेट

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। आशा नेगी और रित्विक धनजानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और जल्द ही शादी भी करने वाले थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है। उसके मुताबिक आशा और रित्विक का ब्रेकअप हो गया है।

इन दोनों के एक करीबी दोस्त ने आशा और रित्विक के ब्रेकअप की पुष्टि की है और बताया कि है कि इन दोनों के बीच में कई समय से लड़ाई चल रही थी। जिसके बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इस समय ये दोनों अलग रह रहे हैं। आपको बात दें कि आशा और रित्विक कई सालों से एक ही घर में रह रहे थे और अक्सर अपनी फोटो फैंस के साथ शेयर करते रहते थे।

इन दोनों के रिलेशनशिप में दरार आने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। इन दोनों के बीच में कई समय से लड़ाई चल रही थी और ऐसे में इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होना ही सही समझा।

6 साल से कर रहे थे डेट

आशा और रित्विक 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2013 में आशा और रित्विक ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। वहीं पिछले साल ये भी कहा जा रहा था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है।

परिवार के बेहद हैं करीब

आशा और रित्विक एक दूसरे के परिवार वालों के बेहद ही करीब थे और अक्सर ये दोनों परिवार वालों के साथ काफी फोटो भी शेयर करते थे। ऐसे में इनका ब्रेकअप होना फैंस के लिए शॉकिंग खबर है।

पवित्र रिश्ता के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आशा और रित्विक की लव स्टोरी जी टी.वी पर आने वाले पवित्र रिश्ता नामक नाटक से शुरू हुई थी। इस नाटक में ये दोनों मुख्य भूमिका में थे। इस नाटक के दौरान ही ये दोनों पहली बार मिले थे। पवित्र रिश्ता में इन दोनों ने पति और पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं ये नाटक खत्म होने के बाद भी इन दोनों ने एक साथ और भी शो किए थे। ये दोनों नच बलिए नामक डांस शो में भी नजर आए थे और इस शो के विजेता भी रहे थे। इसके अलावा ये दोनों कई शो को होस्ट भी करते हुए नजर आए हैं।

इन दोनों की जोड़ी छोटे पर्दे पर काफी हिट मानी जाती है। लेकिन लंबे समय से इन दोनों ने एक दूसरे के साथ कोई शो नहीं किया है। वहीं अब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जाहिर तौर पर ये खबर इन दोनों के फैंस के लिए बेहद ही बुरी खबर है और इस खबर से कई लोगों का दिल जरूर टूटा होगा।

Back to top button