बॉलीवुड

मुंबई पुलिस ने कहा-‘ओ करोना कभी मत आना’, तो श्रद्धा कपूर ने दिया ये जवाब

इस वक्त दुनिया कोरोना वायरस का भयंकर प्रकोप झेल रही है। चूंकि इसकी दवा अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसके एहतियातन लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। क्योंकि अभी इसके बिना कोई दूसरा उपाय नहीं है। लॉकडाउन को ही इस समय कोरोना वायरस का वैक्सीन माना जा रहा है। यही वजह है कि भारत में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दी गई है। और अब भारत में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है। बता दें, पहले यह 14 अप्रैल तक था। लेकिन इसकी मियाद बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है, क्योंकि कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे  हैं।

इसी बीच बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इन कलाकारों में अब श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। श्रद्धा कपूर की सबसे हिट फिल्मों में से एक स्त्री है। तो आपके दिमाग में सवाल होगा कि, स्त्री फिल्म और जागरूकता अभियान का क्या संबंध? तो आइये जानते हैं, इन दोनों में क्या संबंध है।

दरअसल हाल ही में स्त्री फिल्म के एक डॉयलाग को मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके एक फनी संदेश पोस्ट किया। बता दें, मुंबई पुलिस लॉकडाउन के दौरान कई बार ऐसे फनी पोस्ट कर चुकी है। इस बार उन्होंने स्त्री फिल्म के एक डॉयलाग को चुना है ।  और फिर इस पोस्ट को श्रद्धा ने  भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया है।

दरअसल पिछले कई दिनों से मुंबई पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मों के डॉयलाग का सहारा ले रही है। इसी कड़ी में, इस बार मुंबई पुलिस ने श्रद्दा कपूर के फिल्म स्त्री के एक डॉयलाग को लिया है। स्त्री फिल्म का एक फेमस डॉयलाग है,  ‘ओ स्त्री कल आना।’  इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने ‘ओ स्त्री कल आना’  की जगह ‘ओ कोरोना कभी मत आना’ लिखा है। मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टा एकाउंट से इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘सबको सुरक्षित रखने का एक मात्र मंत्र है कि हमें सड़क पर नहीं निकलना है #EverySTREEtSafe.’

श्रद्धा कपूर ने किया रिपोस्ट

मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा एकाउंट से शेयर किया है। और उन्होंने लिखा, ‘बिलकुल सही!, सबको सुरक्षित रखने का एकमात्र मंत्र है कि हमें सड़क पर नहीं निकला है #EverySTREEtSafe.’

अक्सर ऐसा होता है कि फिल्मों के डॉयलाग लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं। और उनके दिमाग ये बात रह जाती है। इसलिए इन दिनों मुंबई पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मी डायलॉग्स का सहारा ले रही है। इससे पहले उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के कुछ फिल्मों के डॉयलाग्स का सहारा लिया था। मुंबई पुलिस के इन ट्वीट्स  को लोग खूब लाइक और शेयर करते हैं। लोगों को भी इनका ये तरीका खूब पसंद आता है।

श्रद्धा कपूर की फिल्मों की बात करें तो, उनके अधिकतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म, बागी 3, साहो, छिछोरे, स्त्री जैसी फिल्मों से श्रद्धा को बॉलीवुड में खूब नाम मिला। साहो उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म थी। और साहो फिल्म में श्रद्धा कपूर के अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहा गया। ऐसा माना जाता है कि स्त्री उनकी सबसे सफल फिल्म है।

Back to top button
?>