राशिफल

Rashifal 16 April: मकर राशि में हुआ चंद्रमा का संचार, इन 9 राशियों के भाग्योदय के हैं प्रबल योग

चंद्रमा का मकर राशि में संचार हो चुका है। हम आपको गुरुवार 16 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 April 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप जीवन में आपको निर्णय लेना चाहते हैं तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। अगर कोई व्यक्ति अतीत में आपको धोखा दे चुका है, तो आज वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे, उस पर विश्वास न करें। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज भाइयों से लाभ होगा। निवेश करने के लिए यह दिन अच्छा नहीं है इसलिए निवेश करने से बचना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। गुरुवार का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। आज आपका कौशल, कामकाजी सरलता और आपकी मेहनत करने की क्षमता चरम पर रहेगी, लेकिन आप इसका प्रयोग अपनी उन्नति के लिए करें। रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मातहत साथ देंगे। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आने वाली समस्याएँ आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएँगे। अपने मनोभाव अपने मित्रों के सामने उजागर न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले समाप्त कर सकते हैं। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। एक समय में एक ही काम करें। जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। अपने करियर को लेकर अधिक गंभीर नज़र आएंगे और करियर में अपना मुकाम पाने के लिए जीतोड़ मेहनत भी करेंगे। आत्‍मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें। शब्दों का गलत चुनाव आपको परेशानी में डाल सकता है। कुसंगति से हानि होगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी से आप अब भी नाराज हैं तो उस व्यक्ति को क्षमा करने का प्रयास करें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। यदि आप किसी कम्पनी या फैक्ट्री के मालिक हैं तो आपकी आय घट सकती है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। कारोबार में पिता के सहयोग से आपका फायदा बढ़ सकता है। निजी मामलों में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका खोजने में आज आपको काफी कठिनाई होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मेडिटेशन या पूजा-पाठ के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। सीखने-सिखाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के किसी नए स्रोत की खोज में आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज छोटे व्यापारी अधिक मुनाफा ले सकेंगे तथा अपनी आय में वृद्धि भी कर पाएंगे। आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आयें और कोई कदम उठायें। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यह आपके भविष्य में लाभकारी रहेगा। अपने प्रियजनों से दूरी आपको बेचैन करेगी। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। अपने सभी सामान्य कार्यों में आप पूरी तरह सफल रहेंगे।

आपने Rashifal 16 April 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 April 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 April 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति: इन 6 तरह के लोगों के पास कभी नहीं रुकता है पैसा, तंगी में गुजरता है पूरा जीवन

Back to top button