बॉलीवुड

प्यार में मिले धोखे से टूट चुकी थीं दीपिका, रणवीर से मुलाकात पर कहा था- मैं तुम्हें पसंद….

सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी दीपिका के दीवाने हैं रणवीर सिंह

पर्दे पर ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री तो कई कलाकारों की अच्छी लगती है, लेकिन बॉलीवुड की एक जोड़ी ऐसी है जिसकी रील और रियल लाइफ केमैस्ट्री दोनों शानदार है। ये जोड़ी है रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण की जिन्होंने पर्दे पर तो अपने रोमांस लोगों के दिलों में आग लगा दी और असल जिंदगी में भी एक दूसरे के दीवाने हैं। रणवीर सिंह तो दीपिका पर फिदा है ये बात हर कोई जानता है, लेकिन दीपिका के लिए फिर से प्यार करना आसान नहीं था। कपल्स गोल देने वाली इस जोड़ी को देखकर ये ही लगता है की मोहब्बत बहुत आसान होती है, लेकिन इस रास्ते में कितने कांटे है उसके बारे में हर कोई नहीं जानता।

 

कमिटमेंट से डरने लगी थीं दीपिका

दीपिका और रणवीर पर्दे पर तो अपना जादू दिखाते हैं, वहीं रियल लाइफ में भी दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए छलकता है। सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की पोस्ट पर इनके कमेंट को देखकर हाईस्कूल वाली लव स्टोरी का एहसास होता है। हालांकि दीपिका के लिए ये आसान नहीं था क्योंकि रणवीर से प्यार में पड़ने से पहले वो कई धोखे खा चुकी थीं। दीपिका के लिए ये दर्द इतना ज्यादा था की जब उन्हें उनके सोलमेट यानी रणवीर मिले तो भी उन्होंने कहा कि वो सिर्फ केजुअल रिलेशनशिप रखना चाहती हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा था कि जब रणवीर से उन्हें लगाव हुआ था तो उन्होंने सिर्फ केजुअल रिलेशनशिप की बात कह थी। दीपिका ने कहा कि वो उस वक्त कमिटमेंट देने से डरती थीं। इसकी वजह थी उनका टूटा दिल और एक बार फिर से वो अपने दिल को दर्द नहीं देना चाहती थीं। बॉलीवुड की मस्तानी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

रणवीर से मुलाकात पर कही थी ये बात

दीपिका ने कहा था कि मैं 13 साल की उम्र में ही रिलेशनशिप में आ गई थी, लेकिन मैंने कभी किसी के साथ केजुअल रिलेशन नहीं रखा था। ऐसे में जब रणवीर मेरे सामने आए तब तक मैं इन रिश्तों से इतना परेशान हो चुकी थी कि मैं उन्हें कमिटमेंट नहीं दे सकती थी। उस वक्त मुझे सिर्फ अकेले रहने का मन कर सकता था। मेरा रिश्तों से मन भर गया था।

दीपिका ने कहा कि जब रणवीर से मुझे प्यार का एहसास हुआ तो मैंने उससे ये ही कहा कि- हमारे बीच कुछ कनेक्शन है, मैं तुम्हें पसंद करती हूं, लेकिन मैं कमिटमेंट नहीं दे सकती। मैं अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहती हूं।  हालांकि रणवीर के मेरी जिंदगी में आने के बाद मुझे कोई और पसंद आया भी नहीं। मैं उसके साथ भावुक नहीं थी, लेकिन धीरे धीरे सब बदलने लगा। मुझे लगता है कि रणवीर के लिए मैं ही बनी थी।

रणवीर से पहले भी अफेयर में रह चुकी हैं दीपिका

बता दें की रणवीर से पहले दीपिका कई लोगों के साथ सीरियस रिलेशन में रही थी। इसमें एक नाम रनबीर कपूर का भी है जिनसे ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन तक में चली गई थीं। रनबीर से पहले भी दीपिका के दूसरे अफेयर भी थे, लेकिन किसी के साथ उनकी बात बनी नहीं। रणवीर सिंह के साथ तीन फिल्म लगातार करते करते दीपिका उनके करीब आने लगीं। वहीं रणवीर को अपने प्यार पर पूरा भरोसा था कि वो दीपिका का दिल जीत लेंगे और ये ही हुआ भी।

साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को दीपिका रणवीर ने अपने अपने रीति रिवाज से शादी कर ली। इनके प्यार पर जब शादी की मोहर लगी तो दुनिया को प्यार दिखाना और आसान हो गया। अब रणवीर और दीपिका एक दूसरे के हमेशा साथ रहते हैं औऱ सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार भी जताते हैं। बता दें की लॉकडाउन के चलते ये दोनों भी अपने घर में क्वारांटाइन में हैं। दीपिका भी रणवीर के लिए कुक बन गई हैं और उन्हें अपने हाथों से पिज्जा और चिकन बनाकर खिला रही हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रणवीर फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं।

Back to top button